CBSE 10th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं कक्षा के एग्जाम में शामिल हुए सभी स्टूडेंट्स अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच यह खबर सामने आ रही है कि छात्रों का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा तेज हो गई है कि बोर्ड 14 अप्रैल या इसके आस-पास 10वीं का रिजल्ट घोषित कर सकता है. हालांकि, बोर्ड ने अब तक रिजल्ट जारी करने की कोई ऑफिशियल डेट नहीं बताई है. बता दें कि इस साल कक्षा 10 की परीक्षाएं मार्च के महीने में ही खत्म हो गई थीं और इस वक्त मूल्यांकन की प्रक्रिया चल रही है.
ADVERTISEMENT
ऑफिशियल वेबसाइट पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
परिणाम जारी होने के बाद छात्र आसानी से अपना रिजल्ट सीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं.
इसके बाद होमपेज पर दिए गए रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
इसके बाद मांगी गई जानकारी, जैसे रोल नंबर या रोल कोड, सही तरीके से भरें.
सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट करें.
इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देने लगेगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है.
डिजीलॉकर के जरिए भी देख सकते हैं रिजल्ट
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर अचानक ज्यादा ट्रैफिक आने से कई बार साइट धीमी या बंद हो जाती है. ऐसी स्थिति में छात्र DigiLocker के माध्यम से भी अपना परिणाम देख सकते हैं.
डिजीलॉकर पर रिजल्ट देखने के लिए करें यह काम
सबसे पहले digilocker.gov.in वेबसाइट पर लॉगइन करें या मोबाइल में डिजीलॉकर ऐप डाउनलोड करें.
अगर आपका पहले से अकाउंट नहीं है तो साइन अप पर क्लिक करें.
इसके बाद अपना नाम, डेट ऑफ बर्थ, मोबाइल नंबर और आधार नंबर दर्ज करें.
यह होने के बाद 6 अंकों का एक सिक्योरिटी पिन बनाएं.
मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज कर अकाउंट को वेरिफाई करें.
इसके बाद आप अपना रिजल्ट आसनी से देख सकते हैं.
इस साल 25 लाख से ज्यादा छात्र हुए शामिल
बता दें कि इस साल CBSE की 10वीं की परीक्षा में देशभर से 25 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने भाग लिया था. परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच किया गया था.
वहीं अगर बोर्ड एग्जाम्स में पास होने की बात करें तो स्टूडेंट्स को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी होता है. यह अंक थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों को मिलाकर तय किए जाते हैं. इसके अलावा अगर कोई छात्र मिनिमम मार्क्स नहीं ला पाता है तो उसे संबंधित विषय में असफल माना जाता है.
यह भी पढ़ें: 17 अप्रैल से शनि लेने वाले हैं सख्त इम्तेहान, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान
ADVERTISEMENT









