Ayushi Varshney 10th Markseet:15 अप्रैल को सीबीएसई के 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो चुका है. 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. वहीं 55,000 से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. कुछ ऐसे भी छात्र हैं जिन्होंने 99 प्रतिशत तक के मार्क्स स्कोर किए हैं. इनमें से एक नाम आयुषी वार्ष्णेय का भी है. आयुषी संभल जिले की रहने वाली हैं. वह डीएवी फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं. आयुषी को 500 में से कुल 495 मार्क्स मिले हैं.
ADVERTISEMENT
किस सब्जेक्ट में मिले कितने मार्क्स
इंग्लिश- 98
हिंदी- 99
साइंस- 100
सोशल साइंस- 100
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-100
मैथ्स- 95
बता दें कि टॉप 5 सब्जेक्ट्स को मिलाकर आयुषी को 500 में से 495 मार्क्स मिले हैं. इन टॉप 5 सब्जेक्ट्स में मैथ्स के मार्क्स शामिल नहीं हैं.
यहां देखें आयुषी की मार्कशीट
यूपी Tak से बात करते हुए आयुषी ने बताया कि वह रोजाना 4-5 घंटे पढ़ाई करती थीं. लेकिन एग्जाम के पास आने पर उन्होंने टाइमिंग को और बढ़ा दिया था. आयुषी का कहना है कि वह हर सब्जेक्ट के सिलेब्स को कंप्लीट करने के लिए अलग-अलग स्ट्रैटजी से पढ़ाई कर रही थीं. मैथ्स के लिए उन्होंने ज्यादा मेहनत की थी. आयुषी को खाली समय में फिक्शन बुक्स पढ़ना और पेंटिंग करना पसंद है. वह आगे चलकर इंजीनियरिंग या सिविल सर्विसेज में जानें का सपना देख रही हैं.बता दें कि आयुषी के पिता देवेश कुमार और मां शैली गुप्ता दोनों ही सरकारी नौकरी करते हैं. अपनी इस कामयाबी का श्रेय आयुषी ने अपने माता-पिता और स्कूल के टीचर्स को दिया है.
डीएवी फर्टिलाइजर के 31 छात्रों ने स्कोर किए 90%
स्कूल प्रशासन के अनुसार इस साल कुल 68 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया, जिनमें से 31 छात्रों ने 90% से ज्यादा नंबर हासिल किए हैं. इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रिंसिपल आनंद स्वरूप सारस्वत ने कहा, "यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है. हमें अपने विद्यार्थियों पर गर्व है."
ADVERTISEMENT









