Dhruv Sharma marksheet: मुरादाबाद में CBSE 10वीं के नतीजों में ध्रुव शर्मा ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा दिया है. दिल्ली रोड स्थित क्रिप्टन पब्लिक स्कूल के छात्र ध्रुव 99.4% अंक हासिल कर जिला टॉपर बन गए हैं. उनकी इस शानदार उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा स्कूल प्रशासन भी गौरवान्वित है.
ADVERTISEMENT
सोशल मीडिया से दूरी बनी सफलता का राज?
ध्रुव ने अपनी इस सफलता का राज बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी तैयारी के दौरान अनुशासन का पूरा पालन किया. उन्होंने रोजाना 4 से 5 घंटे नियमित पढ़ाई की और सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि उन्होंने खुद को सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रखा. ध्रुव का मानना है कि निरंतर अभ्यास ही आपको बड़े लक्ष्यों तक पहुंचाता है.
अब डॉक्टर बनने का सपना
ध्रुव ने अपनी पढ़ाई का आधार मजबूत करने के लिए एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा लिया. इसके साथ ही उन्होंने पिछले साल के प्रश्नपत्रों और सैंपल पेपर्स को हल करने पर जोर दिया था. ध्रुव का लक्ष्य भविष्य में डॉक्टर बनने का है और उन्होंने अपनी आगे की तैयारी भी इसी दिशा में शुरू कर दी है.
ध्रुव को किस सब्जेक्ट में कितने मार्क्स मिले?
अंग्रेजी: 100/100
संस्कृत: 100/100
सोशल साइंस: 99/100
विज्ञान: 98/100
मैथ्स: 95/100
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी: 100/100
यहां देखें ध्रुव की मार्कशीट
ध्रुव ने अपनी इस सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता (नीरज कुमार शर्मा और प्रीति शर्मा), दादा-दादी, बड़ी बहन और अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है.
ADVERTISEMENT









