AIIMS में 1484 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें कैसा होगा पेपर का फॉर्मेट

AIIMS Recruitment 2026: AIIMS CRE-5 Recruitment के तहत 1484 पदों पर भर्ती निकली है. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. जानें आवेदन की अंतिम तिथि, योग्यता, आयु सीमा, परीक्षा पैटर्न और आवेदन शुल्क की पूरी जानकारी.

UP Tak

AIIMS Recruitment

यूपी तक

• 05:42 PM • 17 Jun 2026

follow google news

AIIMS Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जाम (CRE-5) 2026 के तहत 1484 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार निर्धारित डेट तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन जुलाई 2026 में किया जाएगा.

यह भी पढ़ें...

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

AIIMS CRE-5 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 30 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. भर्ती परीक्षा 25 जुलाई से 27 जुलाई 2026 के बीच आयोजित होने की संभावना है. ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन पूरा कर लें. 

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 1484 रिक्त पदों को भरा जाएगा. भर्ती विभिन्न विभागों और पदों के लिए की जा रही है. पदों की डिटेल जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं.

क्या है योग्यता और आयु सीमा?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित पद के अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. शैक्षणिक योग्यता पद के हिसाब से अलग-अलग तय की गई है.
आयु सीमा की बात करें तो पदों के अनुसार अधिकतम आयु 27 वर्ष, कुछ के लिए 30 वर्ष और कुछ पदों के लिए 35 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

परीक्षा में क्या पूछा जाएगा?

एम्स भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित होगी. परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे. पेपर कुल 400 अंकों का होगा. इसमें सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे. गलत उत्तर देने पर 1/4 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी लागू रहेगी.

कितना देना होगा आवेदन शुल्क?

भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग वर्गों के लिए अलग से तय किया गया है. सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3000 रुपये शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2400 रुपये रखा गया है. पीडबल्यू श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है.

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे. आवेदन पत्र जमा करने से पहले सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें और भविष्य के लिए संभालकर रख लें.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)