UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी ने 400 पदों पर निकाली सीधी भर्ती, जानें योग्यता से लेकर चयन प्रक्रिया तक सबकुछ

UPSC Recruitment 2026: यूपीएससी ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट 2026 के तहत 98 पदों पर 400 से अधिक वैकेंसी निकाली हैं. इच्छुक उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. यहां जानें योग्यता, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया, आवेदन तिथि और भर्ती से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी.

UP Tak

Government Jobs

यूपी तक

• 12:31 PM • 16 Jun 2026

follow google news

UPSC Recruitment 2026: केंद्र सरकार में अधिकारी स्तर की नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ी खबर सामने आई है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट स्कीम के तहत विभिन्न मंत्रालयों और केंद्र शासित प्रदेशों में 400 से अधिक वैकंसी निकली है. इस भर्ती में नागरिक उड्डयन, रक्षा, गृह, स्वास्थ्य, एमएसएमई, कानून एवं वित्त मंत्रालय सहित कई विभागों में अवसर दिए गए हैं. इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें सिविल सेवा की प्रीलिम्स और मेंस परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं है. हालांकि, पदों के अनुसार रिक्रूटमेंट टेस्ट और इंटरव्यू आयोजित किए जा सकते हैं. योग्य उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें...

कब तक कर सकते हैं आवेदन?

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी.

पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 98 विभिन्न पदों पर 400 से अधिक स्थान उपलब्ध हैं. इनमें ऑपरेशन ऑफिसर, एयर सेफ्टी ऑफिसर, प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर साइंटिस्ट, असिस्टेंट डायरेक्टर और स्पेशलिस्ट ग्रेड-III जैसे पद शामिल हैं.

आयु सीमा और सैलरी 

भर्ती में आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा.

वहीं अगर सैलरी की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को पद और पे-लेवल के अनुसार वेतन दिया जाएगा. वेतन संबंधी विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है.

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव पद के अनुसार अलग-अलग तय किए गए हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें और अपनी योग्यता तय कर लें.

कैसे होगा चयन ?

UPSC इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पद के अनुसार विभिन्न चरणों के जरिए करेगा. जहां आवश्यक होगा, वहां भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके बाद इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार UPSC के ORA पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

सबसे पहले संबंधित पद (Post) का चयन करना होगा. 

इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरनी होगी. 

मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को सही तरीके से अपलोड करना होगा. 

आवेदन जमा करने से पहले सभी भरी गई जानकारी को ध्यान से जांचें. 

सभी विवरण सही होने पर फॉर्म को सबमिट करें. 

अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)