सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 4500 पदों पर आवेदन स्टार्ट...ग्रेजुएट युवा ऐसे करें अप्लाई!

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने 2026 में अप्रेंटिसशिप के तहत 4500 पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए ग्रेजुएट उम्मीदवार 12 जून से NATS पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

UP Tak

यूपी तक

• 12:47 PM • 16 Jun 2026

follow google news

Central Bank of India Recruitment 2026: बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे देश के ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने अप्रेंटिसशिप के तहत बड़े स्तर पर खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. बैंक ने कुल 4500 पदों पर योग्य उम्मीदवारों के सिलेक्शन के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 12 जून से हो चुकी है. बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी  आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

इस डेट के पहले करें अप्लाई

इस भर्ती अभियान का हिस्सा बनने के लिए उम्मीदवारों को नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के आधिकारिक वेब पोर्टल nats.education.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म ऑनलाइन सबमिट करना होगा. बैंक प्रशासन ने आवेदन पत्र भरने और उसके साथ तय शुल्क जमा करने की लास्ट डेट 22 जून 2026 तय की है. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

कौन कर सकता है आवेदन? 

सेंट्रल बैंक की इस अप्रेंटिसशिप योजना में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी, संस्थान या सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री या इसके समकक्ष कोई योग्यता होनी जरूरी है. 

जहां तक उम्र का सवाल है, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 28 साल तय की गई है. आयु सीमा की गणना के लिए कट-ऑफ डेट 31 मई 2026 तय की गई है. हालांकि आरक्षित श्रेणियों (जैसे ओबीसी, एससी, एसटी) से आने वाले उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क का पूरा विवरण

भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार तय आवेदन शुल्क भरना होगा क्योंकि बिना फीस जमा किए फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा. सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 944 रुपये रखा गया है, जबकि इसी वर्ग की महिला उम्मीदवारों को 708 रुपये का भुगतान करना होगा. 

वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PH) और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए शुल्क काफी कम यानी केवल 236 रुपये  तय किया गया है. सभी अभ्यर्थी इस शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों जैसे नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के जरिए आसानी से कर सकते हैं.

कैसे किया जाएगा सिलेक्शन?

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को दो मुख्य चरणों से गुजरना होगा. सबसे पहले सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित टेस्ट में शामिल होना होगा. इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिसमें स्थानीय भाषा की परीक्षा यानी लोकल लैंग्वेज टेस्ट देना होगा. इन दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर लास्ट मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार उम्मीदवारों को पदों पर नियुक्त किया जाएगा. इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को कुल 12 महीने यानी 1 साल की अप्रेंटिसशिप के लिए तैनात किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले उम्मीदवार को NATS के आधिकारिक पोर्टल nats.education.gov.in पर जाना होगा.

होमपेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके अपनी जरूरी जानकारी भरकर खुद को रजिस्टर करना होगा.

सफल रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन डिटेल्स की मदद से पोर्टल में साइन-इन करना होगा.

इसके बाद आवेदन फॉर्म में अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी.

फिर अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करना होगा.

सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को अच्छे से जांचकर सबमिट करना होगा.

अंत में भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखना होगा.

यह भी पढ़ें: 16 जून को यूपी में 1900 पदों के लिए लगने जा रहा है बड़ा जॉब फेयर...फ्रेशर्स को भी मिलेगा बढ़ियां मौका, यहां जानें फुल डिटेल्स!