UPSSSC में 1829 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन हुआ जारी, जानें सैलरी से लेकर आवेदन तक की हर एक डिटेल

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के 1829 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू होगी। जानिए योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवेदन की अंतिम तिथि और भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी एक ही जगह पर.

UP Tak

Government Jobs

यूपी तक

• 11:58 AM • 09 Jun 2026

follow google news

UPSSSC Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ऑडिटर और असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1829 पदों को भरा जाएगा. कॉमर्स ग्रेजुएट युवाओं के लिए यह नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. चयनित अभ्यर्थियों को पे-लेवल-5 के तहत 29,200 रुपये से 92,300 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा.

यह भी पढ़ें...

कब से शुरू होंगे आवेदन? 

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवदेन प्रक्रिया 14 जुलाई 2026 से शुरू होगी. इच्छुक उम्मीदवार 3 अगस्त 2026 तक आवेदन कार सकेंगे. वहीं शुल्क जमा करने और फॉर्म के लिए करेक्शन विंडो की डेट 10 अगस्त 2026 तय की गई है. 

क्या होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.कॉम (B.Com) की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा अकाउंटेंसी में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा रखने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं. उम्मीदवार के पास कंप्यूटर का ओ-लेवल (O-Level) प्रमाणपत्र या उसके समकक्ष योग्यता होना भी जरूरी है. साथ ही, आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास वैध UPSSSC PET स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है. बिना PET स्कोर कार्ड के उम्मीदवार इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे.

आयु सीमा 

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

क्या है चयन प्रक्रिया

UPSSSC इस भर्ती में उम्मीदवारों का सिलेक्शन कई चरणों में करेगा. सबसे पहले UPSSSC PET स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा.

ऐसे करें आवेदन

UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर जाएं.
PET रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से लॉगिन करें.
आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें.
जरुरी दस्तावेज अपलोड करें.
तय शुल्क का भुगतान करें.
फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)