16 जून को यूपी में 1900 पदों के लिए लगने जा रहा है बड़ा जॉब फेयर...फ्रेशर्स को भी मिलेगा बढ़ियां मौका, यहां जानें फुल डिटेल्स!

UP Job Fair 2026: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में 16 जून 2026 को एक विशाल रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 1900 पदों पर भर्ती होगी. 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, ITI और डिप्लोमा धारक उम्मीदवार इसमें भाग ले सकते हैं.

UP Tak

निष्ठा ब्रत

13 Jun 2026 (अपडेटेड: 13 Jun 2026, 09:38 AM)

follow google news

UP Job Fair 2026: उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं और नौकरी की तलाश कर रहे प्रोफेशनल्स के लिए एक बेहतरीन अवसर सामने आया है. उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत भदोही जिले में एक विशाल जॉब फेयर का आयोजन होने जा रहा है. बता दें कि जिला सेवायोजन कार्यालय इसे आयोजित करा रहा है और इस मेले में देश की कई प्रतिष्ठित और नामी कंपनियां योग्य उम्मीदवारों का सिलेक्शन करने के लिए पहुंच रही हैं. इस जॉब फेयर की सबसे खास बात यह है कि इस पूरी भर्ती प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा, यानी यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क होगी.

यह भी पढ़ें...

कब और कहां आयोजित होगा यह जॉब फेयर?

इस रोजगार मेले का आयोजन 16 जून 2026 को किया जा रहा है. नौकरी की इच्छा रखने वाले सभी अभ्यर्थी भदोही के डीजेडी प्राइवेट आईटीआई परिसर, सिंहपुर, ज्ञानपुर में पहुंचकर इस सुनहरे मौके का लाभ उठा सकते हैं. इस मेले के माध्यम से अलग-अलग सेक्टर्स में कुल 1900 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इस जॉब फेयर से जुड़ी बाकी जानकारियों के लिए सरकार के आधिकारिक पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर भी विजिट किया जा सकता है.

कौन कर सकता है आवेदन?

इस रोजगार मेले की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसमें फ्रेशर्स से लेकर एक्सपीरियंसड लोग तक, सभी हिस्सा ले सकते हैं. वहीं अगर शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन पास कर चुके युवा इसके पात्र हैं. इसके साथ ही आईटीआई (ITI) और डिप्लोमा धारकों के लिए भी कई कंपनियों में बेहतरीन अवसर मौजूद रहेंगे. कुछ खास पदों के लिए कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है लेकिन यह सभी पदों के लिए जरूरी नहीं है.

इसके अलावा इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 साल से 45 साल के बीच होनी चाहिए. चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पद और योग्यता के आधार पर 13000 रुपये से लेकर 28000 प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा.

इंटरव्यू के लिए साथ ले जाएं ये जरूरी डाक्यूमेंट्स 

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी जरूरी डाक्यूमेंट्स लेकर जाना जरूरी है ताकि कंपनियों द्वारा तय किए गए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के अनुसार आवेदन और चयन प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो. उम्मीदवारों को अपने पहचान पत्र के तौर पर पैन कार्ड या अन्य वैध आईडी प्रूफ साथ रखना चाहिए. 

इसके अलावा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, ग्रेजुएशन   या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री जैसे शैक्षणिक डाक्यूमेंट्स भी जरूरी होंगे. अभ्यर्थियों को अपना अपडेटेड सीवी/रिज्यूमे साथ ले जाना चाहिए, जिससे कंपनियों को उनकी योग्यता और अनुभव की जानकारी मिल सके. साथ ही बैंक पासबुक की कॉपी और हाल ही में खिंचवाई गई पासपोर्ट साइज फोटो भी अपने साथ रखना जरूरी है, क्योंकि चयन प्रक्रिया के दौरान इनकी मांग की जा सकती है.

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

जो भी अभ्यर्थी इस रोजगार मेले का हिस्सा बनना चाहते हैं, वे सीधे आयोजन स्थल पर पहुंचकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. इसके अलावा, भीड़भाड़ से बचने के लिए 'रोजगार संगम' की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पहले से ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.

अगर उम्मीदवारों को इस जॉब फेयर, रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया या वेन्यू से जुड़ी कोई अन्य जानकारी या समस्या है तो वे विभाग द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क करके सीधे सहायता प्राप्त कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Rojgar Mela 2026 UP: यूपी में 6000 से ज्यादा पदों के लिए 30 जून तक लगेंगे 13 रोजगार मेले, यहां जानें फुल डिटेल्स