लेटेस्ट न्यूज़

Rojgar Mela 2026 UP: यूपी में 6000 से ज्यादा पदों के लिए 30 जून तक लगेंगे 13 रोजगार मेले, यहां जानें फुल डिटेल्स

UP Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश में जून 2026 के दौरान बड़े स्तर पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 6000 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Rojgar Mela 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए जून का महीना रोजगार के बेहतरीन अवसर लेकर आया है. अगर आप एक अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित किए जा रहे रोजगार मेले आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं. इस महीने राज्य के कई जिलों में बड़े स्तर पर जॉब फेयर्स का आयोजन किया जा रहा है, जहां देश-विदेश की नामी कंपनियां 6000 से अधिक खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों का सिलेक्शन करेंगी. यह अभियान 30 जून 2026 तक जारी रहेगा, जिसमें अयोध्या, मुरादाबाद, कानपुर देहात, महोबा और बहराइच समेत कई जिलों को शामिल किया गया है.