UPSSSC ने फायरमेन के 170 पदों पर निकाली वैकेंसी, 70000 तक मिलेगी सैलरी

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने विधान भवन गार्ड और फायर गार्ड के 170 पदों पर भर्ती निकाली है. 12वीं पास और PET 2025 स्कोर वाले उम्मीदवार 29 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को ₹21,700 से ₹70,000 तक वेतन मिलेगा. जानें पात्रता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया.

UP Tak

यूपी तक

• 01:14 PM • 11 Jun 2026

follow google news

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विधान भवन गार्ड और फायर गार्ड के कुल 170 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है. इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in  पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. 

यह भी पढ़ें...

170 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 170 पद भरे जाएंगे. इनमें 120 पद विधान भवन गार्ड के हैं, जबकि 50 पद फायर गार्ड के लिए निर्धारित किए गए हैं. आवेदन प्रक्रिया 9 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 29 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन ?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना चाहिए. केवल भारतीय नागरिक ही इस भर्ती प्रकिया में शामिल हो सकेंगे. 

उम्र सीमा क्या है ?

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी.

कितनी मिलेगी सैलरी ?

चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 से ₹70,000 प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा. वहीं आवेदन शुल्क सभी वर्गों के लिए ₹25 निर्धारित किया गया है.

कैसे होगा चयन ?

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा. इसके PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. अगले चरण में दस्तावेज सत्यापन होगा और अंत में फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी.

आवेदन कैसे करें ?

उम्मीदवार सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं. इसके बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें और PET 2025 की जानकारी भरें. सभी जरूरी विवरण दर्ज करने के बाद आवेदन फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)