इलाहाबाद हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी करने का गोल्डन चांस, 543 पदों वाली इस जॉब पर अप्लाई करने के लिए बस करना होगा ये काम

यूपी तक

• 12:08 PM • 04 Jun 2026

Allahabad High Court Recruitment 2026: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने RO, ARO और कंप्यूटर असिस्टेंट के 543 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 21 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. जानें योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी.

UP Tak

High Court Jobs 2026

Google CTA

Allahabad High Court Recruitment 2026: इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौकरी करने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रिव्यू ऑफिसर (RO), असिस्टेंट ऑफिसर (ARO) और कंप्यूटर असिस्टेंट (CA) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु कर दी है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 543 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट www.exams.nta.nic.in/allhcre/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें...

इन डेट्स का रखें ध्यान 

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया शुरु हो चुकी है. उम्मीदवार 21 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. लास्ट डेट के बाद किसी भी अभ्यर्थी का आवेदन स्वीकार नहीं स्वीकार किया जाएगा.

ये एजुकेशनल क्वालिफिकेशन है जरूरी

इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास कंप्यूटर का 'O' लेवल सर्टिफिकेट या उसके सामान्य योग्यता होना भी जरूरी है. इस योग्यता को पूरी करने वाले ही उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे. 

क्या होनी चाहिए आयु सीमा और कितनी लगेगी एप्लीकेशन फीस?

इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु पदनुसार 18 और 21 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी. 

वहीं आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1200 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये रखा गया है. 

क्या है सिलेक्शन प्रोसेस

इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित होगी. इसके बाद सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा. चयन प्रक्रिया के अगले चरण में कंप्यूटर टेस्ट लिया जाएगा. इन सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर लास्ट मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और उसी के अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

आवेदन कैसे करें?

  • इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 
  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन करना होगा. 
  • इसके बाद आवेदन पत्र में मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरनी होगी. 
  • आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे और तय किए गए शुल्क का भुगतान करना होगा. 
  • सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा. 
  • भविष्य में जरूरत पड़ने पर उपयोग के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)