उत्तर प्रदेश, परिक्रमा कर लौट रहे दोस्तों की बाइक डिवाइडर से टकराई, एक की मौत, दूसरा घायल

Mathura Road Accident News: मथुरा के राया क्षेत्र में वृंदावन परिक्रमा कर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक हादसे का शिकार हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिससे 26 वर्षीय लकी जिंदल की मौत हो गई, जबकि उसका मित्र श्याम सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गया.

Mathura News

Mathura News

Newzo

11 Jun 2026 (अपडेटेड: 11 Jun 2026, 01:33 PM)

follow google news

Mathura Road Accident News: थाना राया क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के राया कट के समीप गुरुवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में वृंदावन से परिक्रमा लगाकर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक डिवाइडर से टकराने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

यह भी पढ़ें...

प्राप्त जानकारी के अनुसार  लोकेंद्र उर्फ़ लकी पुत्र मोहन स्वरूप निवासी मांट रोड राया एबं  श्याम सुंदर पुत्र प्रभात अग्रवाल निवासी रेतिया राया  दोनों युवा गहरे मित्र है. बुधवार की रात्रि दोनों साथी देर रात्रि को अपनी वाइक यूपी 85 ए यू 7513 से बृन्दावन  परिक्रमा देने गये थे. तड़के करीब साढ़े तीन बजे परिक्रमा देने के बाद वापिस राया लौट रहे थे. तभी यमुनाएक्सप्रेस वे पर पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी.

हादसे के दौरान बाइक डिवाइडर से टकरा गयी हादसे के दौरान लकी जिंदल ( 26 ) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी. वही उसका साथी श्यामसुंदर पुत्र प्रभात अग्रवाल रेतिया बाजार गम्भीर रूप से घायल हो गया. सूचना मिलते ही थाना राया पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया. 

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है.वही युवक की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर हैं. युवक की मौत की खबर से उसके मित्रो में शोक व्याप्त हैं.