Mathura Bus Accident: ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर पलटी रोडवेज बस, एक यात्री की मौत, 15 घायल

Newzo

• 04:25 PM • 08 Jun 2026

Mathura Agra Road Accident: मथुरा के फरह क्षेत्र में तेज रफ्तार रोडवेज बस ओवरटेक के दौरान अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई. हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं. दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच और फरार चालक की तलाश कर रही है.

 Mathura Roadways Bus Crash

Mathura Roadways Bus Crash

Google CTA

Mathura Agra Road Accident: जिले के थाना फरह क्षेत्र में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. गोवर्धन से आगरा जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस ओवरटेक करने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई. हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए. घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें...

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस तेज रफ्तार में थी. टोल प्लाजा से पहले चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया, तभी बस का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों ने राहत कार्य शुरू किया.

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश घायलों को छुट्टी दे दी, जबकि दो गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया है.

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.साथ ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है.

राजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर, मथुरा ने बताया कि थाना फरह क्षेत्र में गोवर्धन से आगरा जा रही रोडवेज की अनुबंधित बस ओवरटेक करने के प्रयास में डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई. दुर्घटना में 15 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है. दो घायलों की हालत गंभीर है. फरार चालक की तलाश की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है.