Mathura News: धूल फांक रही लाखों की ब्लड सैंपलिंग मशीन, मरीज निजी लैबों पर निर्भर, सरकार द्वारा लाखों रुपये की लागत से मशीन उपलब्ध कराई गई थी

Newzo

• 04:04 PM • 25 Jul 2026

Mathura latest news: मथुरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राया में सरकार द्वारा लाखों रुपये की लागत से उपलब्ध कराई गई ब्लड सैंपलिंग और जांच मशीन टेक्निशियन के अभाव में धूल फांक रही है, जिससे मरीजों को मजबूरन निजी लैबों पर अधिक खर्च करना पड़ रहा है.

राया स्वास्थ्य केंद्र, धूल फांक रही लाखों की ब्लड सैंपलिंग मशीन, टेक्निशियन न होने से निजी लैबों पर निर्भर मरीज

राया स्वास्थ्य केंद्र, धूल फांक रही लाखों की ब्लड सैंपलिंग मशीन, टेक्निशियन न होने से निजी लैबों पर निर्भर मरीज

Google CTA

Mathura News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राया में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा लाखों रुपये की लागत से ब्लड सैंपलिंग एवं जांच मशीन उपलब्ध कराई गई थी. इसका उद्देश्य मरीजों को सरकारी स्तर पर सस्ती और सुलभ पैथोलॉजी जांच की सुविधा देना था, ताकि उन्हें निजी लैबों पर निर्भर न रहना पड़े.

यह भी पढ़ें...

लेकिन विडंबना यह है कि यह मशीन काफ़ी से टेक्निशियन के आभाव में धूल फांक रही है. मशीन उपलब्ध होने के बावजूद अधिकांश मरीजों को आज भी आवश्यक रक्त जांच के लिए निजी पैथोलॉजी लैबों का रुख करना पड़ता है, जहां उन्हें अधिक खर्च वहन करना पड़ता है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि मशीन को नियमित रूप से संचालित किया जाए और आवश्यक तकनीकी स्टाफ की व्यवस्था हो, तो क्षेत्र के हजारों मरीजों को कम खर्च में समय पर जांच की सुविधा मिल सकती है. नगर के अभिषेक पाराशर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से ब्लड सेम्पलिंग मशीन को जल्द चालू कराने और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सभी आवश्यक जांच सेवाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराने की मांग की है.

इस सम्बन्ध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ विपिन कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया उक्त मशीन के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियो से कई बार बात हुई है. किसी कंपनी को इसका टेंडर मिला है जो सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रो पर अपने टेक्निशियनों को लगाए हुए है टेक्निशियनों की कमी के चलते राया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को लैब टेक्निशियन नहीं मिल पा रहा है उनकी कोशिश है जल्द ही अधिकारियो से बात कर इसका समाधान निकालेंगे.