Mathura News: वार्ड 61 के विकास का 10 सूत्रीय ब्लूप्रिंट नगर आयुक्त को सौंपा, होली गेट पुलिया से गंगाजल तक उठीं मांगें

Newzo

• 05:08 PM • 24 Jul 2026

Mathura Civic Development news: मथुरा के वार्ड 61 के विकास को लेकर पार्षद रचना रामकिशन पाठक ने नगर आयुक्त को 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा. इसमें होली गेट पुलिया के पुनर्निर्माण, गंगाजल आपूर्ति, सड़क-नाली, पेयजल, बंदरों की समस्या और कृष्ण जन्माष्टमी व यमद्वितीया मेले को राजकीय दर्जा देने की मांग शामिल है.

वार्ड 61 के विकास का 10 सूत्रीय ब्लूप्रिंट नगर आयुक्त को सौंपा, होली गेट पुलिया से गंगाजल तक उठीं मांगें

वार्ड 61 के विकास का 10 सूत्रीय ब्लूप्रिंट नगर आयुक्त को सौंपा, होली गेट पुलिया से गंगाजल तक उठीं मांगें

Google CTA

Mathura Civic Development news: नगर निगम मथुरा-वृंदावन के वार्ड संख्या 61 की पार्षद रचना रामकिशन पाठक ने आज शुक्रवार को नगर आयुक्त ओजस्वी राज से उनके कार्यालय में मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर 10 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा.

यह भी पढ़ें...

पार्षद ने कहा कि वार्ड में विकास कार्य धीमी गति से चल रहे हैं और कई जरूरी सुविधाएं अब तक उपलब्ध नहीं हो पाई हैं. उन्होंने मांगों पर त्वरित कार्रवाई की मांग की.

 ये रहीं प्रमुख मांगें

1. कृष्ण जन्माष्टमी व यमद्वितीया को राजकीय मेला घोषित करने का प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार को भेजने की मांग की गई. पार्षद का कहना है कि इससे मेले को प्रदेश स्तरीय मान्यता मिलेगी और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.
2. बंदरों की समस्या को लेकर कार्यवाही की मांग. क्षेत्र में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं. स्कूल जाने वाले बच्चे और बुजुर्ग खासकर प्रभावित हैं.
3. होली गेट पुलिया के पुनः निर्माण की मांग. पुलिया जर्जर हो चुकी है, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है.
4. हरिगुरु पार्क में सभागार निर्माण कराने की मांग. क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कोई बड़ा हॉल नहीं है.
5. चातुर्मास मेले को दृष्टिगत रखते हुए द्वारकाधीश पैदल मार्ग पर पेचवर्क कराने की मांग.मेले में लाखों श्रद्धालु आते हैं, मार्ग पर गड्ढों के कारण उन्हें दिक्कत होती है.
6. सम्पूर्ण वार्ड 61 में एक करोड़ से अधिक की लागत से सड़कें व नालियां बनवाने की मांग. कई मोहल्लों में सड़कें टूटी और नालियां चोक हैं.
7. सीवर व पानी लाइन के नए कनेक्शन करवाने की मांग.कई घर अब तक मुख्य लाइन से नहीं जुड़ पाए हैं.
8. विभिन्न मोहल्लों में आरओ प्लांट व 4 इंच सबमर्सिबल लगवाने की मांग. गर्मी में पेयजल की भारी किल्लत रहती है.
9. वंचित क्षेत्रों में गंगा जल सप्लाई शुरू कराने की मांग. कुछ कॉलोनियों में अब तक शुद्ध पेयजल नहीं पहुंच पाया है.
10. कृष्ण जन्माष्टमी व यमद्वितीया मेले को राजकीय मेला की मांग
 *नगर आयुक्त ने दिया आश्वासन* 
नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने मांगपत्र प्राप्त कर कहा कि सभी बिंदुओं पर संबंधित विभागों से रिपोर्ट लेकर प्राथमिकता के आधार पर कार्य कराया जाएगा. बंदरों की समस्या के लिए वन विभाग से समन्वय कर अभियान चलाने और होली गेट पुलिया की तकनीकी जांच कराने की बात भी कही.

पार्षद रचना पाठक ने कहा, "वार्ड 61 धार्मिक और आवासीय दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण है. अगर ये मांगे पूरी होती हैं तो क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी. हम लगातार जनता की समस्याओं को लेकर छेत्रवासियो के साथ है.