Mathura Electricity News: राया में विद्युत विभाग का चेकिंग अभियान, बिजली चोरी में एक दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mathura News: मथुरा के राया क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने बड़ा अभियान चलाया. जांच के दौरान सीधे लाइन से बिजली लेने और मीटर में छेड़छाड़ के मामलों का खुलासा हुआ. एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और विभाग ने आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी.

Power Theft Case Mathura

Power Theft Case Mathura

Newzo

• 03:06 PM • 09 Jun 2026

follow google news

Mathura News: दक्षिणांचल विद्युत विभाग ने बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया. इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया. विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें...

उपखंड अधिकारी देवेंद्र तिवारी के दिशा-निर्देशन में चलाए गए अभियान के दौरान जांच टीम ने विभिन्न स्थानों पर कनेक्शनों की जांच की. जांच में कुछ उपभोक्ताओं को सीधे लाइन से बिजली लेने और कुछ मामलों में मीटर में छेड़छाड़ करने के आरोप में पकड़ा गया. इन मामलों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई.

उपखंड अधिकारी ने जनता से अपील की कि वे केवल वैध कनेक्शन के माध्यम से बिजली का उपयोग करें और समय पर बिल का भुगतान करें. उन्होंने चेतावनी दी कि बिजली चोरी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

अभियान के दौरान अबर अभियंता राया सतेंद्र यादव, सुशील कुमार (सोनई), ब्रजेश कुमार (नीमगांव), पंकज शर्मा, विष्णु पाराशर, छोटू, लाला, अनिल रावत, जगवीर सहित अन्य विद्युत अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे.