Mukesh Dhangar Mathura : मथुरा रजिस्ट्री कार्यालय पर ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली के निजीकरण के विरोध में कार्यालय से जुड़े कातिबों, स्टांप बैंडरों और मुंशियों ने धरना दिया. इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर भी धरने स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया.
ADVERTISEMENT
धरने को संबोधित करते हुए मुकेश धनगर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रजिस्ट्री प्रक्रिया को ऑनलाइन निजीकरण करना बेहद दुखद है. उनका कहना था कि निजीकरण से पारदर्शिता पर संदेह होना स्वाभाविक है.बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई के बीच प्रदेश सरकार दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों और मुंशियों की आजीविका से खिलवाड़ कर रही है.
धनगर ने चेतावनी दी कि ऑनलाइन प्रणाली के निजीकरण से रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़े हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे और उनके परिवारों की रोज़ी-रोटी प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ऑनलाइन रजिस्ट्री प्रणाली के निजीकरण का पुरजोर विरोध करती है और प्रदेश सरकार से इस फैसले को वापस लेने की मांग करती है.
धरने के दौरान जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी, एडवोकेट अश्वनी शुक्ला, एडवोकेट दीपक दीक्षित, करन निषाद और गौरांग अग्रवाल समेत कई नेता उपस्थित थे.
ADVERTISEMENT










