DSSSB ने 1979 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानें कौन किस पोस्ट के लिए कर सकता है अप्लाई?

यूपी तक

• 05:19 PM • 04 Jun 2026

DSSSB Recruitment 2026: DSSSB ने 2026 के लिए 1,979 पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है, जिसमें TGT, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, स्पेशल टीचर, फिटर और लिफ्ट ऑपरेटर जैसे कई पद शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरू होगी.

UP Tak
Google CTA

DSSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर सामने आया है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने एक बड़ा भर्ती विज्ञापन जारी कर बंपर वैकेन्सी की घोषणा की है. इस नए भर्ती अभियान के जरिए कुल 1,979 खाली पदों को भरा जाएगा.  बता दें कि बोर्ड ने इस बार अलग अलग प्रकार के पदों के लिए भर्ती निकाली है. इसमें जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, टीजीटी (कंप्यूटर साइंस), स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी), तकनीकी सहायक, फिटर, लिफ्ट ऑपरेटर और विद्युत पर्यवेक्षक/उप निरीक्षक जैसे कई और पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 16 से आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म भर सकेंगे .  

यह भी पढ़ें...

कौन किस पद के लिए कर सकेगा अप्लाई?

इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई हैं. जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय जैसे बायोलॉजी, केमिस्ट्री या फिजिक्स में एम.एससी. की डिग्री होना जरूरी है. वहीं TGT (कंप्यूटर साइंस) पद के लिए बीसीए, कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन, बी.टेक (CS/IT) या DOEACC ‘A’ लेवल कोर्स मान्य होगा. 

स्पेशल टीचर (प्राइमरी) के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, साथ ही 2 साल का स्पेशल एजुकेशन डिप्लोमा (D.Ed) या RCI मान्यता प्राप्त कोर्स और CTET (Primary) क्वालिफाई होना जरूरी है.  इसके अलावा IT असिस्टेंट के लिए 12वीं पास के साथ 8000 कीप-डिप्रेशन पर ऑवर (KDPH) की अच्छी टाइपिंग स्पीड जरूरी रखी गई है. इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर पद के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा या संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन के साथ अनुभव आवश्यक है.

फिटर पद के लिए संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट होना जरूरी है, जैसे फिटर, इलेक्ट्रिशियन या वायरमैन ट्रेड. लिफ्ट ऑपरेटर पद के लिए भी ITI या संबंधित तकनीकी योग्यता और अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी.     

क्या है ऐज लिमिट?

DSSSB भर्ती में पदों के अनुसार आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है. JSA, फिटर और लिफ्ट ऑपरेटर जैसे अधिकांश ग्रुप 'C' के पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम 27 साल तय की गई है. वहीं, शिक्षक, तकनीकी सहायक और अभिलेखपाल जैसे ग्रुप 'B' के पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए .

इसके अलावा, कुछ चुनिंदा पदों के लिए लिमिट में थोड़ी राहत दी गई है, जैसे फिटर ग्रेड-II के पद के लिए आयु 20 से 32 साल और लिफ्ट ऑपरेटर के पद के लिए लिमिट 18 से 37 साल के बीच तय की गई है.

कैसे भरें एप्लीकेशन फीस?

इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से SBI e-Pay के जरिए करना होगा.सामान्य और ओबीसी (दिल्ली के बाहर के उम्मीदवारों) के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये  रखा गया है. वहीं महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है.

कैसे करें अप्लाई?

उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें.   

होमपेज पर “New Registration / Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें. 

नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आदि बेसिक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें. 

रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें. 

लॉगिन करने के बाद आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी भरें. 

शैक्षणिक योग्यता और अपनी पसंद के पदों का चयन करें . 

आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करें. 

यदि शुल्क लागू हो तो SBI e-Pay के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करें. 

यह भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट में सरकारी नौकरी करने का गोल्डन चांस, 543 पदों वाली इस जॉब पर अप्लाई करने के लिए बस करना होगा ये काम