लेटेस्ट न्यूज़

कोल इंडिया में मैनेजमेंट ट्रेनी के 660 पदों पर निकली बंपर भर्ती, बढ़िया सैलरी पाने के लिए ऐसे करें अप्लाई

Coal India Recruitment 2026: कोल इंडिया लिमिटेड में मैनेजमेंट ट्रेनी के 660 पदों पर भर्ती निकली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2026 से शुरू होकर 11 जून 2026 तक चलेगी.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

Coal India Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) में करियर बनाने का एक बेहतरीन मौका सामने आया है. कोल इंडिया में 12 मई से मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) के पदों पर भर्ती शुरू होने वाली है. इस भर्ती अभियान के जरिए संस्थान में कुल 660 रिक्त पदों को भरा जाएगा. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार तय समय सीमा के अंदर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि इस भर्ती के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 11 जून 2026 तय की गई है.