‘15 टिकट मांगने’ की खबर पर आजम खान की पत्नी ताजीन फातिमा ने तोड़ी चुप्पी, अखिलेश यादव से मुलाकात की बताई पूरी सच्चाई
ADVERTISEMENT
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की पत्नी और पूर्व सांसद डॉ. ताजीन फातिमा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आई उन खबरों पर सफाई दी है, जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान आजम खान की मर्जी से 15 विधानसभा सीटों पर टिकट देने की मांग की थी.
Azam Khan Wife Tazeen Fatma News: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आजम खान की पत्नी और पूर्व सांसद डॉ. ताजीन फातिमा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सामने आई उन खबरों पर सफाई दी है, जिनमें दावा किया गया था कि उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान आजम खान की मर्जी से 15 विधानसभा सीटों पर टिकट देने की मांग की थी. ताजीन फातिमा ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताया है. रामपुर स्थित अपने आवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले लखनऊ में अखिलेश यादव से उनकी मुलाकात निजी और पारिवारिक थी. इस दौरान किसी भी तरह की राजनीतिक चर्चा नहीं हुई.
