'हादसे के वक्त सब लोग...' घायल खिलाड़ी जयंतो शर्मा ने बताया पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कैसे हुआ भयंकर एक्सीडेंट
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार भोर एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.
ADVERTISEMENT

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में बुधवार भोर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. धनपतगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से जा घुसी. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं. बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग पेशेवर टेनिस खिलाड़ी थे.
