लेटेस्ट न्यूज़

राहुल गांधी को हिरासत में लेते ही गेट पर चढ़ गईं बहन प्रियंका गांधी, सामने आई तस्वीरों ने मचाया बवाल!

प्रियंका गांधी का दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान हाई0वोल्टेज तेवर देखने को मिला. राहुल गांधी की हिरासत के बाद वह बंद गेट पर चढ़ गईं. इंडिया ब्लॉक के मार्च, धरने और प्रदर्शनकारियों की हिरासत से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ.

ADVERTISEMENT

Priyanka Gandhi Viral Video
Priyanka Gandhi Viral Video
social share
Google CTA

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' निकाल रहे इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में एक से बढ़कर एक हाई-वोल्टेज सियासी तस्वीरें सामने आईं. लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में जिस एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया, वह था कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी का तेवर. अपने भाई राहुल गांधी की हिरासत की खबर मिलते ही किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइन पहुंचीं प्रियंका गांधी ने जब देखा कि मुख्य दरवाजा बंद है तो वह बिना झिझक ऊंचे लोहे के गेट पर ही चढ़ गईं. पुलिसकर्मी हैरान देखते रह गए और आखिरकार प्रियंका ने गेट खुलवाकर कार्यकर्ताओं को अंदर प्रवेश दिला दिया. इस वाकये के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.