लेटेस्ट न्यूज़

हिरासत में लेने पहुंची पुलिस से राहुल गांधी की जमकर खींचतान, बस में बैठाने की कोशिश के दौरान खिड़की से बाहर लटके दिखे

ADVERTISEMENT

राजधानी दिल्ली में 6 अक्टूबर की रात SIR के विरोध में चल रहा प्रदर्शन उस वक्त और गरमा गया, जब दिल्ली पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आकाशवाणी भवन के पास से हिरासत में ले लिया. सामने आए वीडियो और तस्वीरों में पुलिसकर्मी राहुल गांधी को बस के अंदर ले जाने की कोशिश करते नजर आए.

social share
Google CTA

Rahul Gandhi Detained News: राजधानी दिल्ली में 6 अक्टूबर की रात SIR के विरोध में चल रहा प्रदर्शन उस वक्त और गरमा गया, जब दिल्ली पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को आकाशवाणी भवन के पास से हिरासत में ले लिया. सामने आए वीडियो और तस्वीरों में पुलिसकर्मी राहुल गांधी को बस के अंदर ले जाने की कोशिश करते नजर आए. इस दौरान कई पुलिसकर्मी उन्हें अलग-अलग तरफ से पकड़ते दिखे, जबकि राहुल गांधी लगातार विरोध करते हुए आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे. बस के भीतर पहुंचने के बाद भी उनका विरोध जारी रहा और वह खिड़की से बाहर लटके दिखाई दिए. इस कार्रवाई के दौरान प्रियंका गांधी समेत कई अन्य सांसदों और प्रदर्शनकारियों को भी हिरासत में लिया गया.