वृंदावन में बड़ा हादसा, टैंक की सफाई करने उतरे गुरुकुल के 4 छात्रों की जहरीली गैस से मौत, 1 की बची जान
वृंदावन के चैतन्य विहार में दर्दनाक हादसे में 4 छात्रों की मौत हो गई. 12 फीट गहरे सबमर्सिबल टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में 5 छात्र आए जिनमें एक की जान बच गई. सीएम योगी ने घटना का संज्ञान लेकर जांच के निर्देश दिए.
ADVERTISEMENT

Mathura News
वृंदावन के चैतन्य विहार इलाके से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. महर्षि पाणिनि गुरुकुल संस्कृत विद्यालय के 12 फीट गहरे पानी के सबमर्सिबल टैंक की सफाई करने उतरे 5 छात्र जहरीली गैस की चपेट में आ गए. देखते ही देखते जहरीली गैस के असर से 4 छात्रों की मौत हो गई. जबकि एक छात्र को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. इस खौफनाक हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए.
