DRDO में साइंटिस्ट बनने का है सपना? 33 पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

DRDO Recruitment 2026: DRDO ने साइंटिस्ट C, D और E के 33 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में प्रथम श्रेणी डिग्री और अनुभव रखने वाले उम्मीदवार 19 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. जानें योग्यता, आयु सीमा, शुल्क और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी.

Government Job

Government Job

यूपी तक

• 12:23 PM • 06 Jun 2026

follow google news

DRDO Recruitment 2026: रक्षा क्षेत्र में करियर बनाने और साइंटिस्ट बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने साइंटिस्ट C, साइंटिस्ट D और साइंटिस्ट E पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 19 जून तक आवेदन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें...

कुल 33 पदों पर होगी भर्ती 

DRDO की ओर से जारी भर्ती अभियान के तहत कुल 33 रिक्त पदों को भरा जाएगा. पदों का विवरण इस प्रकार है-

  • साइंटिस्ट C – 20 पद
  • साइंटिस्ट D – 11 पद
  • साइंटिस्ट E – 2 पद

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को देश के प्रमुख रक्षा अनुसंधान प्रोजेक्ट्स में काम करने का मौका मिलेगा.

कौन कर सकता है आवेदन ?

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी से संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी की डिग्री होनी चहिए. इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव जरूरी है.

आयु सीमा क्या है ?

भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार तय की गई है.

  • न्यूनतम आयु: नियमानुसार
  • अधिकतम आयु: 35 से 45 वर्ष (पद के अनुसार)

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क कितना है ?

उम्मीदवारों को आवेदन करते समय निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा.

  • जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये तय किया गया है.
  • एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों से कोई आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा.

आवेदन की आखिरी तारीख ?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है. इच्छुक उम्मीदवार 19 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है. अंतिम तारीख के बाद किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं-

  • DRDO की भर्ती वेबसाइट rac.gov.in पर जाएं.
  • नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें.
  • लागू होने पर आवेदन शुल्क जमा करें.
  • फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)