Indian Navy Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए भारतीय नौसेना में नौकरी करने का शानदार अवसर सामने आया है. भारतीय नौसेना ने 10+2 बी.टेक कैडेट एंट्री स्कीम के तहत जनवरी 2027 बैच के लिए आवेदन जारी किए गए हैं. इस भर्ती अभियान के माध्यम से 60 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT
भारतीय नौसेना द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया 29 मई से शुरु हो चुकी है और 18 जून 2026 तक चलेगी. अंतिम तारीख के बाद किसी भी का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा.
किन पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 60 पदों को भरा जाएगा जिसमें से मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 30 पद और इलेक्ट्रॉनिक एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के लिए भी 30 पद शामिल है.
ये एजुकेशनल क्वलिफिकेशन है जरूरी
भारतीय सेना के इस भर्ती से उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय होना चाहिए और तीनों में कुल मिलाकर न्यूनतम 70 प्रतिशत अंक होना जरूरी है. इसके अलावा उम्मीदवार के 10वीं ओर 12वीं में अंग्रेजी मे कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है. इस एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन को पूरा करने वाले ही उम्मीदवार ही इस आवेदन प्रक्रिया के योग्य होंगे.
क्या होनी चाहिए आयु सीमा
इस आवेदन प्रक्रिया में उम्मीदवारों की आयु 2 जुलाई 2007 से 1 जनवरी 2010 के बीच होना चाहिए.
क्या है सिलेक्सन प्रोसेस
भारतीय नौसेना भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन अलग-अलग चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले प्राप्त आवेदन पत्रों की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी, जिसके आधार पर सही उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. SSB इंटरव्यू में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा. सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसके अनुसार उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.
आवेदन कैसे करें?
- इच्छुक और पात्र उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले वेबसाइट पर उपलब्ध "Online Application" लिंक पर क्लिक करना होगा.
- इसके बाद जरुरी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरकर आवेदन करना होगा.
- आवेदन प्रक्रिया के दौरान मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज सही रुप में अपलोड करने होंगे.
- सभी जानकारी की जांच करने के बाद आवेदन पत्र को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा.
- भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उपयोग के लिए उम्मीदवार आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं.
(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)
ADVERTISEMENT









