दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में लगी भीषण आग से 21 लोगों की चली गई जान, अब इसपर सीएम योगी का ये रिएक्शन आया सामने

Delhi Malviya Nagar Fire: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल फ्लोरिस स्टे में बुधवार सुबह भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यूपी तक

03 Jun 2026 (अपडेटेड: 03 Jun 2026, 02:45 PM)

follow google news

Delhi Malviya Nagar Fire: देश की राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके से एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. बुधवार सुबह यहां स्थित 'होटल फ्लोरिस स्टे' में अचानक भयानक आग लग गई. इस भीषण आग ने अब तक 21 मासूम लोगों की मौत की खबर सामने आई है. हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तुरंत हरकत में आईं और राहत-बचाव का काम शुरू किया गया. दम घुटने और झुलसने की वजह से कई लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं आपदा के बीच मुस्तैदी दिखाते हुए 37 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

यह भी पढ़ें...

जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे लोग

यह दर्दनाक हादसा सुबह करीब 9 बजे का बताया जा रहा है, जब दमकल विभाग को होटल में आग लगने की खबर मिली. देखते ही देखते आग ने इतना विकराल रूप धारण कर लिया कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी   और दहशत का माहौल बन गया. आसमान में दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार साफ देखा जा सकता था. इस घटना के जो वीडियो सामने आए हैं, वे रूह कपांने वाले हैं. खुद को आग और धुएं के जाल में घिरा देख लोग अपनी जान बचाने के लिए लोग होटल की ऊपरी मंजिलों और बालकनी की रेलिंग से नीचे कूदने को मजबूर हो गए. इस होटल में हादसे के वक्त कुछ विदेशी नागरिक भी मौजूद थे.  आपातकालीन स्थिति को देखते हुए फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया.

जांच में सामने आईं सुरक्षा में गंभीर खामियां

शुरुआती जांच में इस  होटल में कई बड़ी गड़बड़ियां सामने आई हैं. रिपोर्ट के अनुसार, यहां सिर्फ 6 कमरे बनाने की अनुमति थी लेकिन असल में 18 कमरे बना दिए गए थे. इसके अलावा बिल्डिंग में बिजली की तारें खुली हुई थीं इमरजेंसी के लिए बाहर निकलने का सही रास्ता भी नहीं था. इन सभी खामियों की वजह से सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सवाल उठ रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

इस दर्दनाक हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने ट्वीट कर अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए लिखा कि दिल्ली में एक दुर्भाग्यपूर्ण भीषण अग्नि दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. उन्होंने आगे लिखा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की मुआवजे की घोषणा

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर गहरा शोक जताया और पीड़ितों के लिए मुआवजे का ऐलान किया. 

यह भी पढ़ें: वाराणसी में आधी रात मस्जिद, कब्रिस्तान और हनुमान मंदिर पर चला बुलडोजर, 336 करोड़ की लागत में बनेगा हाई फाई मल्टी-मॉडल इंटर-मॉडल स्टेशन