यूपी कृषि विभाग में 2759 पदों पर निकली बड़ी भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया से लेकर सैलरी तक की पूरी डिटेल

Agriculture Technical Assistant Vacancy: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि तकनीकी सहायक के 2759 पदों पर भर्ती निकाली है. ग्रेजुएट और PET 2025 योग्य उम्मीदवार 11 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.चयनित अभ्यर्थियों को अच्छी सैलरी मिलेगी.

Government Job

यूपी तक

• 05:22 PM • 02 Jun 2026

follow google news

Agriculture Technical Assistant Vacancy: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि विभाग में कृषि तकनीकी सहायक (Group-C) के 2759 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इसका आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो चुकी है.  आवेदन की आखिरी तारीख 11 जून 2026 तक है. ऐसे में अगर आप भी इस भर्ती का लाभ उठाना चाहते हैं तो जल्द से जल्द आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें...

कौन कौन कर सकता है आवेदन

कृषि विभाग की इस भर्ती के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास ग्रेजुएशन की डिग्री हो. इसके अलावा वह उम्मीदवार जो पीईटी 2025 यानी प्रारंभिक पात्रता परीक्षा में शामिल हो चुके हों और आयोग द्वारा वैलिड स्कोरकार्ड उपलब्ध हो चुका हो. इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए.  बता दें कि इस परीक्षा में जिन उम्मीदवारों का सिलेक्शन होगा उन्हें 25,500 से 81,100 रुपये प्रतिमाह की सैलरी मिलेगी. 

क्या है आवेदन की प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया के लिए सबसे पहले अभ्यर्थियों को पीईटी स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी. इसके बाद मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. मुख्य परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. अंतिम सूची मुख्य परीक्षा में प्राप्त हुए अंकों के आधार पर जारी की जाएगी.

(इस खबर को यूपी Tak के साथ इंटर्नशिप कर रही मान्या पाण्डेय ने लिखा है.)