Sitapur News: सीतापुर की गोशाला में मृत गोवंश और कंकाल मिलने से हड़कंप, डीएम ने दिए जांच के आदेश

Sitapur News: सीतापुर की एक गोशाला में मृत गोवंश और बिखरे कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया है. घटना ने पशु संरक्षण व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर मामला चर्चा में आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं.

Sitapur Gaushala Controversy

Newzo

02 Jun 2026 (अपडेटेड: 02 Jun 2026, 05:19 PM)

follow google news

Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के विकासखंड गोंदलामऊ के नारायणपुर स्थित अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल से बड़ी लापरवाही सामने आई है. गोशाला परिसर के पास बनी खाई में आधा दर्जन गोवंश मृत पाए गए हैं. इसके अलावा, कई पुराने कंकाल भी बिखरे मिले, जिससे स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है.

यह भी पढ़ें...

यह घटना सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई है. हालांकि, वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं हो पाई है. जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया और जांच के आदेश दे दिए हैं. शासन के निर्देश के बाद 23 मई को ही इस गोशाला का संचालन एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) को सौंपा गया था. एनजीओ के जिम्मेदारी संभालने के कुछ ही दिनों में इतने गोवंशों की मौत और परिसर में कंकाल मिलने से गोशाला की व्यवस्थाओं और निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

विकासखंड के अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल पर कुल 66 गोवंशों की मृत्यु हुई. पशु चिकित्सा अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे और सभी मृत गोवंशों को नियमानुसार दफना दिया गया है.
— डॉ. राजा गणपति आर, जिलाधिकारी

अब यह जांच का विषय है कि इस लापरवाही के लिए असली जिम्मेदार कौन है, गोशाला का पुराना स्टाफ या नई एनजीओ. ग्रामीणों ने मांग की है कि बेजुबानों की मौत के जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.