Gonda Development News: गोंडा में मीटिंग हॉल निर्माण की मांग, विधायक अजय सिंह ने उपमुख्यमंत्री से की मुलाकात

Gonda News: गोंडा के करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर परसपुर और करनैलगंज विकास खंडों में आधुनिक मीटिंग हॉल निर्माण की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि इससे प्रशासनिक बैठकों, विकास कार्यों की समीक्षा और जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बेहतर समन्वय को नई मजबूती मिलेगी.

Gonda Meeting Hall Demand

Newzo

02 Jun 2026 (अपडेटेड: 02 Jun 2026, 05:12 PM)

follow google news

Gonda News: गोंडा: करनैलगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सिंह ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार भेंट कर विकास खंड परसपुर एवं विकास खंड करनैलगंज में मीटिंग हॉल के निर्माण की मांग रखी.

यह भी पढ़ें...

मुलाकात के दौरान विधायक अजय सिंह ने दोनों विकास खंडों में प्रशासनिक एवं विकास संबंधी बैठकों के सुचारु संचालन के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीटिंग हॉल निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ती विकास गतिविधियों और विभिन्न विभागीय बैठकों के आयोजन के लिए पर्याप्त व्यवस्था का होना आवश्यक है.

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विधायक द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया. इस अवसर पर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

विधायक अजय सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए उनका प्रयास लगातार जारी है तथा मीटिंग हॉल के निर्माण से प्रशासनिक कार्यों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच समन्वय को भी मजबूती मिलेगी.