Mainpuri news: प्रधानी की रंजिश में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और भतीजे पर हमला, 5 आरोपी पर FIR दर्ज

Newzo

• 05:28 PM • 17 Jun 2026

Mainpuri crime news: मैनपुरी के जिरौली गांव में प्रधानी की रंजिश को लेकर सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी और उसके भतीजे पर कथित हमला किए जाने का मामला सामने आया है. मारपीट में युवक घायल हो गया. पुलिस ने ग्राम प्रधान प्रशासक समेत पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

 Mainpuri crime news

Mainpuri crime news

Google CTA

Mainpuri news: विछवां थाना क्षेत्र के गांव जिरौली में प्रधानी की रंजिश को लेकर सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी और उसके भतीजे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के बाद ग्राम प्रधान प्रशासक समेत पांच लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

गांव जिरौली निवासी सेवानिवृत्त पुलिस कर्मचारी देवेंद्र सिंह पुत्र स्व. अमर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जून की रात करीब 8 बजे वह अपने भतीजे दीप सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह तोमर के साथ एक दावत से वापस घर लौट रहे थे. आरोप है कि रास्ते में प्रधानी की रंजिश को लेकर वर्तमान ग्राम प्रधान प्रशासक मनोज कुमार पुत्र दलबीर चौहान, गोविंद, कमल पुत्र मनोज सिंह, पंकज पुत्र जगपाल सिंह तथा गोलू पुत्र सत्यपाल पहले से घात लगाए बैठे थे. 

पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने दोनों को रोककर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी. विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें दीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए. 

घटना की सूचना पर पुलिस ने घायल का चिकित्सीय परीक्षण (मेडिकल) कराया. पुलिस ने तहरीर के आधार पर बुधवार को नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. थाना पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.