'हम 403 सीटों पर...' IAS से इस्तीफे के बाद राजनीति में आईं दिव्या मित्तल ने यूपी चुनाव को लेकर बताया अपना प्लान!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी पार्टी की रणनीति साफ कर दी है. राजनीति में उतरने के बाद उन्होंने घोषणा की है कि उनकी पार्टी 'जननीति भारत' आगामी विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी.

Ex-IAS Divya Mittal

Ex-IAS Divya Mittal

Google CTA

Divya Mittal News: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपनी पार्टी की रणनीति साफ कर दी है. राजनीति में उतरने के बाद उन्होंने घोषणा की है कि उनकी पार्टी 'जननीति भारत' आगामी विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी. मिर्जापुर के चुनार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दिव्या मित्तल ने कहा कि पार्टी उन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी, जहां उसे मजबूत प्रत्याशी मिलेंगे. उन्होंने सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की संभावना भी जताई. उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दिव्या मित्तल के ऐलान के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उनकी पार्टी आगामी चुनाव में किन क्षेत्रों से उम्मीदवार उतारने की तैयारी करती है.

यह भी पढ़ें- यूपी में 565 KM के 3 नए एक्सप्रेसवे की तैयारी, 650 गांवों से गुजरेगा नेटवर्क, इन जिलों को मिलेगा फायदा

यह भी पढ़ें...

 

सभी 403 सीटों पर उतरेगी पार्टी?

दिव्या मित्तल ने कहा कि जननीति भारत उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हिस्सा लेगी. उन्होंने अपनी चुनावी रणनीति बताते हुए कहा कि पार्टी को जहां-जहां मजबूत प्रत्याशी मिलेंगे, वहां चुनाव लड़ा जाएगा. उनके मुताबिक अगर सभी विधानसभा क्षेत्रों में मजबूत उम्मीदवार मिलते हैं तो पार्टी प्रदेश की सभी 403 सीटों पर प्रत्याशी उतार सकती है. इस तरह उन्होंने चुनाव लड़ने की संभावना तो सभी सीटों के लिए जताई है, लेकिन उम्मीदवारों की मजबूती को अहम शर्त बताया है. उनका यह बयान मिर्जापुर के चुनार में एक कार्यक्रम के दौरान सामने आया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

यह भी पढ़ें- सऊदी अरब में ड्रोन हमले में गोरखपुर के कमलेश की गई जान, 14 और 10 साल की बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, कहानी रुला देगी!

 

नई पार्टी का किया था ऐलान

दिव्या मित्तल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी नई राजनीतिक पार्टी 'जननीति भारत' के गठन की घोषणा की थी. उन्होंने बताया था कि उनकी पार्टी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरेगी. आईएएस अधिकारी के रूप में काम करने के बाद राजनीति में आईं दिव्या मित्तल अब चुनाव के जरिए अपनी राजनीतिक भूमिका बनाने की तैयारी कर रही हैं. चुनार में दिया गया उनका ताजा बयान इसी चुनावी तैयारी से जुड़ा है. हालांकि, सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की बात उन्होंने मजबूत प्रत्याशी मिलने की स्थिति में कही है.