सऊदी अरब में ड्रोन हमले में गोरखपुर के कमलेश की गई जान, 14 और 10 साल की बेटियों के सिर से उठा पिता का साया, कहानी रुला देगी!

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बांसगांव क्षेत्र के किशनपुर बगही गांव के रहने वाले कमलेश पांडेय की सऊदी अरब में ड्रोन हमले की चपेट में आने से मौत हो गई.

Kamlesh Pandey Death News

Kamlesh Pandey Death News

Google CTA

Kamlesh Pandey Death News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. बांसगांव क्षेत्र के किशनपुर बगही गांव के रहने वाले कमलेश पांडेय की सऊदी अरब में ड्रोन हमले की चपेट में आने से मौत हो गई. बता दें वह दम्माम एयरपोर्ट पर काम करते थे. बताया गया है कि 21 अक्टूबर की रात हुए हमले में उनकी जान चली गई. कमलेश की मौत की खबर उनके गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया. उनकी पत्नी सुनीता देवी और दोनों बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल है.

यह भी पढ़ें...

बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

कमलेश पांडेय, हरिश्चंद्र पांडेय के पुत्र थे. परिवार की आजीविका चलाने के लिए वह सऊदी अरब में नौकरी कर रहे थे. उनकी बड़ी बेटी की उम्र 14 साल है, जबकि छोटी बेटी महज 10 साल की है. पिता की अचानक मौत से दोनों बच्चियों के सिर से छोटी उम्र में ही पिता का साया उठ गया.

इस घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है. पत्नी सुनीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. किशनपुर बगही गांव में कमलेश की मौत की खबर के बाद से शोक का माहौल है. गांव के लोग पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहे हैं. विदेश में रहकर परिवार का सहारा बने कमलेश की अचानक मौत ने परिजनों को झकझोर दिया है. 

यह भी पढ़ें- यूपी में 565 KM के 3 नए एक्सप्रेसवे की तैयारी, 650 गांवों से गुजरेगा नेटवर्क, इन जिलों को मिलेगा फायदा

शव भारत लाने की प्रक्रिया में जुटे परिजन

कमलेश पांडेय का पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए परिजन जरूरी प्रक्रियाओं में जुटे हुए हैं. परिवार को इंतजार है कि उनका शव जल्द से जल्द गांव पहुंचे, ताकि अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार किया जा सके. फिलहाल परिवार उनके जाने से गहरे सदमे से है.