CBSE Class 10 Result 2026 OUT: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, तुरंत देखने के लिए यहां क्लिक करें

CBSE Class 10 Result 2026 OUT: CBSE बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है, जिससे 26 लाख छात्रों का इंतजार खत्म हुआ. छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर अपना रोल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज कर तुरंत अपना स्कोरकार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.

CBSE Board Result OUT

दीक्षा सिंह

15 Apr 2026 (अपडेटेड: 15 Apr 2026, 05:39 PM)

follow google news

CBSE Class 10 Result 2026 OUT: CBSE बोर्ड ने कक्षा 10वीं के रिजल्ट आज जारी कर दिए हैं. लंबे समय से नतीजों का इंतजार कर रहे 26 लाख से ज्यादा छात्रों का सस्पेंस अब खत्म हो गया है.बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर रिजल्ट लिंक लाइव कर दिया है. छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल कोड और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके तुरंत अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं. सीबीएसई के मुताबिक, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 22 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. वहीं 55,000 से अधिक छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं.

यह भी पढ़ें...

CBSE कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?

  • सीबीएसई 10वीं परीक्षा 2026 के रिजल्ट देखने की प्रक्रिया बहुत आसान है.
  • CBSE की वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाएं.
  • सीबीएसई कक्षा 10 के परिणाम 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट दर्ज करें.
  • अब सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिखाई दे रहा होगा. इसे डाउनलोड करके सेव करें. 

वेबसाइट क्रैश होने पर अपनाएं ये ऑप्शन

एक साथ लाखों छात्रों के वेबसाइट पर आने के कारण सर्वर पर दबाव बढ़ जाता है. अगर मेन वेबसाइट cbse.gov.in खुलने में समय ले रही है तो छात्र परेशान न हों. इसके अलावा कई और वेबसाइट है जहां आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

1. UMANG App- उमंग ऐप पर जाकर भी रिजल्ट देखा जा सकता है.

2. SMS Service- छात्र अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से बोर्ड द्वारा दिए गए नंबर पर मैसेज भेजकर भी अपना प्रोविजनल स्कोर प्राप्त कर सकते हैं.

3. Interactive Voice Response System (IVRS)- कॉल के जरिए भी नतीजे जानने की सुविधा दी गई है.