CBSE Result 2026: 10वीं के रिजल्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट! छात्रों का इंतजार अब होगा खत्म, इस डेट तक आ सकते हैं नतीजे

CBSE Result 2026: CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 इस बार मिड-अप्रैल तक जारी हो सकता है. नई परीक्षा प्रणाली और दो सेशन व्यवस्था के कारण परिणाम पहले जारी होने की संभावना जताई जा रही है.

CBSE Board Result Update

यूपी तक

• 01:28 PM • 08 Apr 2026

follow google news

CBSE Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार अब जल्द ही खत्म हो सकता है. जिन स्टूडेंट्स ने इस साल बोर्ड के एग्जाम दिए हैं, वे और उनके परिजन अब बेसब्री से रिजल्ट्स का इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट्स से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है. ऐसा कहा जा रहा है कि इस साल परिणाम जारी होने की टाइमलाइन पहले के मुकाबले बदल सकती है. माना जा रहा है कि इस बार 10वीं के नतीजे मिड अप्रैल तक जारी किए जा सकते हैं. वैसे तो अब तक बोर्ड की ओर से आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. बता दें कि इस बार परीक्षा प्रणाली में बदलाव होने की वजह से रिजल्ट जल्दी जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी गई है कि वे लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें...

इस बार पहले क्यों आ सकता है रिजल्ट

इस साल कक्षा 10 के एग्जाम दो सेशन में आयोजित होने वाले हैं. पहले चरण के बाद दूसरा सेशन मई 2026 में आयोजित किया जाएगा. इसी वजह से पहले चरण के परिणाम जल्दी जारी किए जाने की संभावना है, ताकि छात्रों को दूसरे चरण की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके.

नई व्यवस्था के तहत छात्रों को तीन विषयों तक अपने मार्क्स सुधारने का मौका मिलेगा. यही कारण है कि मूल्यांकन प्रक्रिया और परिणाम जारी करने का शेड्यूल पहले की तुलना में अलग रखा गया है.

पिछले साल कब जारी हुए थे नतीजे

बता दें कि पिछले साल यानी 2025 में CBSE ने कक्षा 10 और 12 दोनों के परिणाम 13 मई को घोषित किए थे. हर साल बोर्ड परीक्षा के परिणाम मई के मध्य तक जारी किए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार नई परीक्षा प्रणाली लागू होने के कारण इसमें बदलाव देखा जा सकता है.

कितने छात्र कर रहे हैं रिजल्ट का इंतजार

इस साल CBSE बोर्ड परीक्षाओं में देशभर से लाखों छात्रों ने भाग लिया है. अनुमान है कि करीब 43 लाख से अधिक छात्र 2026 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे. इनमें लगभग 25 लाख छात्र कक्षा 10 के हैं, जो अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इतनी बड़ी संख्या के कारण रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइटों पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है.

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र कई आधिकारिक प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपना परिणाम देख सकेंगे. इनमें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और डिजिटल प्लेटफॉर्म शामिल हैं. छात्र cbse.gov.in, results.nic.in, results.digilocker.gov.in, umang.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट आसानी से चेक कर सकते हैं.

रिजल्ट देखने से पहले ये चीजें रखें तैयार

रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को कुछ जरूरी विवरण अपने पास तैयार रखने होंगे. ये जानकारी छात्र की पहचान सत्यापित करने के लिए जरूरी होती है.

रोल नंबर
स्कूल नंबर
एडमिट कार्ड आईडी
डेट ऑफ बर्थ
स्क्रीन पर दिखने वाला सिक्योरिटी पिन

SMS और ऐप के जरिए भी मिल सकेगा रिजल्ट

आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र अन्य डिजिटल माध्यम जैसे DigiLocker, UMANG ऐप, SMS सेवा और IVRS सुविधा पर जाकर भी रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: UP बोर्ड रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू! कॉपियों का मूल्यांकन हुआ पूरा, अप्रैल में ही जारी हो जाएगा 10वीं-12वीं का परिणाम