UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणामों को लेकर तैयारियां अब अपने अंतिम दौर में हैं. परीक्षा दे चुके लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया है. बता दें कि 18 मार्च से कॉपियों की चेकिंग शुरू की गई थी और इस काम को 4 अप्रैल को पूरा भी कर लिया गया है. अब बोर्ड का पूरा ध्यान रिजल्ट तैयार करने और उसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड करने पर है. जैसे ही रिजल्ट की घोषणा होगी, छात्र अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाकर देख सकेंगे.
ADVERTISEMENT
इस साल परीक्षा में शामिल हुए 55 लाख छात्र
आंकड़ों की बात करें तो इस साल की बोर्ड परीक्षा काफी बड़ी रही है. 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच चली इन परीक्षाओं के लिए कुल 5337778 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इसमें 10वीं के 2761696 और 12वीं के 2576082 छात्र शामिल हैं. इसके लिए लिए प्रदेश भर में 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे.
क्या रहा है पिछले 5 सालों का रिजल्ट ट्रेंड?
छात्रों के बीच इस बात की सबसे ज्यादा चर्चा है कि रिजल्ट किस तारीख तक आ सकता है. पिछले कुछ सालों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यूपी बोर्ड अप्रैल के अंत या मई में नतीजे घोषित करता रहा है.
2025: 25 अप्रैल
2024: 20 अप्रैल
2023: 25 मई
2022: 29 अप्रैल
2021: 14 जुलाई (12वीं) और 29 जुलाई (10वीं)
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट?
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
दिए गए 'Result' लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर और आवश्यक जानकारी दर्ज करें.
आपका मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: यूपी में गर्मी का तांडव होगा शुरू, IMD ने अगले 7 दिनों के लिए दी यह बड़ी चेतावनी
ADVERTISEMENT









