कानपुर में सगाई के चंद दिनों बाद रेलवे महिला टेक्नीशियन की लटकी मिली बॉडी, डायरी में लिखी हुई थी ये बात
Kanpur News: रेलवे टेक्नीशियन नेहा कुमारी ने दी जान? 26 फरवरी को हुई थी सगाई, डायरी में छोड़ा भावुक सुसाइड नोट. भाई ने मौत को बताया संदिग्ध.
ADVERTISEMENT

Kanpur News
कानपुर के गोविंद नगर इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब रेलवे के फजलगंज वर्कशॉप में काम करने वाली 28 साल की टेक्नीशियन नेहा कुमारी का शव उनके किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला. नेहा मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थीं. वह यहां अपनी सहकर्मी सोनल के साथ रहती थीं. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया है और आगे की जांत शुरू कर दी है.