CBSE 10th Result 2026: क्या आज आएगा CBSE बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट? डिजिलॉकर पर दिखा ये बड़ा अपडेट

CBSE 10th Result 2026: CBSE 10वीं के रिजल्ट का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है. डिजिलॉकर पर 'Coming Soon' के अलर्ट और आधिकारिक वेबसाइट पर बढ़ी हलचल से आज नतीजे आने की संभावना तेज हो गई है.

CBSE 10th Result 2026 Update

दीक्षा सिंह

15 Apr 2026 (अपडेटेड: 15 Apr 2026, 01:09 PM)

follow google news

CBSE 10th Result 2026: CBSE बोर्ड के स्टूडेंट्स 10वीं के रिजल्ट का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं. लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि ये सस्पेंस खत्म होने वाला है. कयास लगाए जा रहे हैं कि CBSE बोर्ड आज किसी भी वक्त रिजल्ट जारी कर सकता है. बता दें कि डिजिलॉकर पर 'Coming Soon' के अलर्ट ने इन चर्चाओं को और तेज कर दिया है.सुबह से ही CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर तकनीकी हलचल तेज हो गई है जिससे स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स की धड़कनें बढ़ गई हैं. इस साल 26 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें...

डिजिलॉकर का अलर्ट

CBSE बोर्ड के रिजल्ट की चर्चा के बीच डिजिलॉकर ने छात्रों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. डिजिलॉकर ने सभी छात्रों को अपना अकाउंट एक्टिवेट करने और सेक्योरिटी पिन सेट करने की सलाह दी है. आमतौर पर बोर्ड और डिजिलॉकर इस तरह के कदम रिजल्ट जारी होने के ठीक पहले उठाते हैं ताकि मार्कशीट डाउनलोड करने में छात्रों को कोई परेशानी न हो.

वेबसाइट क्रैश हुई तो क्या करें?

फरवरी और मार्च के बीच आयोजित हुई इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या बहुत अधिक है. ऐसे में रिजल्ट पोर्टल लाइव होते ही हैवी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट क्रैश होने की संभावना रहती है. ऐसे में स्टूडेंट्स उमंग ऐप, डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी अपना प्रोविजनल स्कोर चेक कर पाएंगे.

मूल्यांकन प्रक्रिया और पिछले ट्रेंड्स

सीबीएसई ने इस बार भी मूल्यांकन प्रक्रिया को काफी तेज रखा है ताकि 11वीं कक्षा में एडमिशन और स्ट्रीम चुनने की प्रक्रिया में देरी न हो. पिछले कुछ सालों का ट्रेंड देखें तो सीबीएसई अक्सर बिना किसी पूर्व आधिकारिक घोषणा के अचानक रिजल्ट पोर्टल लाइव कर देता है. इसलिए छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वे अपनी एडमिट कार्ड आईडी और स्कूल कोड जैसे जरूरी चीजें तैयार रखें. रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही छात्र अपने क्रेडेंशियल्स सावधानी से दर्ज करें. आधिकारिक पुष्टि के लिए केवल cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर ही भरोसा करें.