Aham Garg Marksheet: यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में सीबीएसई 10वीं बोर्ड के नतीजों में होली एंजल स्कूल के छात्र अहम गर्ग ने अच्छे मार्क्स स्कोर किए हैं. अहम ने 99.8% अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया है. 500 में से 499 अंक हासिल करने वाले अहम की इस सफलता से उनके घर वाले काफी खुश हैं. अहम के सफलता की चर्चा पूरे जिले में हो रही है. अहम ने बताया कि बोर्ड की तैयारी के लिए उन्होंने किसी खास कोचिंग नहीं की. अहम ने यूट्यूब के जरिए अपनी तैयारी पूरी की थी.
ADVERTISEMENT
कितने घंटे पढ़ाई करते थे अहम
अहम गर्ग शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रहे हैं. अपनी पढ़ाई के तरीके पर बात करते हुए उन्होंने बताया कि शुरुआत में वह रोजाना 4 घंटे पढ़ाई करते थे. लेकिन परीक्षा के नजदीक आते ही उन्होंने अपनी मेहनत को बढ़ाकर 10-10 घंटे कर दिया था. अहम ने बताया कि उनका सपना इंजीनियर बनने का है. वह आईआईटी में दाखिला पाने के लिए अभी से जी तोड़ मेहनत शुरू कर चुके हैं . अहम की मां मीनाक्षी ने बताया बच्चे का स्वभाव बेहद शांत है और वह हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहता है. अहम की इस कामयाबी में उनके परिवार का अटूट सहयोग रहा है. उनके पिता पेशे से एक शेयर ब्रोकर हैं.
किस सब्जेक्ट में मिले कितने मार्क्स
इंग्लिश-100
संस्कृत- 100
मैथ्स- 100
सोशल साइंस-99
इंफॉर्मेशन टेक्नॉलिजी-100
साइंस-98
बता दें कि टॉप 5 सब्जेक्ट्स को मिलाकर अहम गर्ग को 500 में से 499 मार्क्स मिले हैं. इन टॉप 5 सब्जेक्ट्स में मैथ्स के मार्क्स शामिल नहीं हैं.
यहां देखें मार्कशीट
दोस्त के साथ मिलकर तय किया कामयाबी का सफर
अहम की इस सफलता में उनके स्कूल के मित्र सत्यम का भी अहम योगदान रहा. अहम ने बताया कि वे दोनों साथ मिलकर पढ़ाई करते थे जिससे दोनों को ही फायदा हुआ. जहां अहम ने जिले में टॉप किया. वहीं उनके दोस्त सत्यम ने भी 98% अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. अहम का छोटा भाई व्योम गर्ग भी इस वर्ष हाई स्कूल में पहुंचा हैजिसके लिए अहम अब एक प्रेरणा बन चुके हैं.
ADVERTISEMENT









