लखनऊ में चचेरी बहन की प्राइवेट फोटो लीक कर दी! लड़की ने संबंध बनाने से मना किया तो चचेरे भाई ने की शर्मनाक हरकत

UP News: यूपी के लखनऊ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां अपने चचेरे भाई पर ही एक युवती ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.

UP News (प्रतीकात्मक फोटो)

आशीष श्रीवास्तव

12 Mar 2026 (अपडेटेड: 12 Mar 2026, 12:48 PM)

follow google news

UP News: लखनऊ की एक युवती की जिंदगी उसका चचेरे भाई बर्बाद करने पर तुला हुआ है. अपने चचेरे भाई की हरकतों से महिला काफी परेशान है. महिला ने अपने चचेरे भाई पर जो आरोप लगाया है, वह जानकर आप भी चौंक जाएंगे. महिला का कहना है कि उसके चचेरे भाई ने भाई-बहन के संबंधों को शर्मसार कर देने वाला कांड किया है. आरोप है कि चचेरा भाई शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसपर दबाव डालता है और उसे खूब परेशान करता है. यहां तक की चचेरे भाई ने उसकी प्राइवेट फोटो को भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है. 

यह भी पढ़ें...

चचेरे भाई की हरकत शर्मनाक

पीड़िता का कहना है कि उसका चचेरे भाई काफी समय से उसे परेशान कर रहा है. वह साल 2025 से उसके पीछे हैं. वह अश्लील मैसेज भेजता है, उसके साथ संबंध बनाना चाहता है. यहां तक की जब उसने उसका नंबर ब्लॉक किया तो उसने नए-नए नंबरों से उसे फोन करना शुरू कर दिया. महिला का कहना है अब आरोपी उसे धमकी भरे कॉल भी कर रहा है.

रिश्ते का फायदा उठाया

पीड़िता का कहना है कि आरोपी युवक रिश्तेदारी में हैं. चचेरा भाई है. उसने इसी भरोसे का फायदा उठाया. मगर जब उसे उसकी हरकत का पता चला तो वह उससे दूर हट गई. इसके बाद से आरोपी ने उसे और परेशान करना शुरू कर दिया. 

बता दें कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है. इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारी अनिरुद्ध विक्रम सिंह ने कहा, केस दर्ज है. जांच करके, कार्रवाई की जाएगी.