लखनऊ में पकड़ी गईं थाईलैंड की 6 महिलाएं, यहां रहकर कर रही थीं क्या काम?

Lucknow Crime News: लखनऊ में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारकर छह थाईलैंड की महिलाओं को हिरासत में लिया. ये महिलाएं बिना वर्क वीजा के काम कर रही थीं. मामले में जांच जारी है और संचालिका सिमरन सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

Lucknow Crime News

अंकित मिश्रा

• 02:01 PM • 21 Apr 2025

follow google news

lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने एक स्पा सेंटर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह थाई महिलाओं को हिरासत में लिया है. यह कार्रवाई उस समय की गई जब पुलिस को स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी. जांच के दौरान सामने आया कि ये सभी महिलाएं भारत में बिना किसी वैध वर्क या एम्प्लॉयमेंट वीजा के काम कर रही थीं. पुलिस ने अब इस मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है. 

यह भी पढ़ें...

ये है पूरा मामला

यह घटना लखनऊ के साउथ जोन क्षेत्र की है, जहां रविवार को पुलिस की एक टीम ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान थाईलैंड की छह युवतियां वहां काम करती पाई गईं. जब उनसे दस्तावेज मांगे गए, तो किसी के पास भी वैध वर्क वीजा नहीं था.  इस पर पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. 

स्पा सेंटर की संचालिका मौके पर मौजूद नहीं थी. पुलिस के अनुसार, वह वाराणसी की रहने वाली है और उसे पूछताछ के लिए तलब किया गया है. साथ ही, स्पा सेंटर के मैनेजर के खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया गया है. 

ये भी पढ़ें: शादी से 10 दिन पहले बिजनौर की भावना शर्मा को रोड पर ही पिता-बहन के सामने मार दी गई गोली, हत्यारा ये निकला

पुलिस के अनुसार, जब सभी विदेशी महिलाओं से ठहरने से संबंधित फॉर्म-सी की मांग की गई, तो किसी के पास भी उससे संबंधित कोई दस्तावेज नहीं मिला. स्पा में काम करने वाली एक युवती ने बताया कि इस कंपनी की मुख्य डायरेक्टर सिमरन सिंह है, जो वाराणसी निवासी है और समय-समय पर लखनऊ आती रहती है. वर्तमान में उसी की देखरेख में यह कार्य किया जा रहा था. 

सिमरन पर क्या है आरोप?

आरोप है कि सिमरन सिंह द्वारा विदेशी महिलाओं को ठहराया गया और बिना वैध एंप्लॉयमेंट वीजा के स्पा सेंटर में काम कराया गया. एक विदेशी महिला ने यह भी बताया कि न तो उन्हें ठहराने के लिए कोई रेंट एग्रीमेंट दिया गया, न ही स्पा में काम करने के लिए कोई वैध वीजा उपलब्ध कराया गया.