नोएडा में दबंगई की सारी हदें पार! कार सवार शख्स ने ड्यूटी कर रहे गार्ड को जमकर पीट दिया, CCTV वीडियो वायरल

Noida News: नोएडा के सेक्टर-62 स्थित रजत विहार बी-ब्लॉक सोसाइटी में शुक्रवार को एक कार चालक ने गेट की बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की. बताया गया कि आरोपी ने गार्ड को थप्पड़ मारा.

Noida News

अरविंद ओझा

02 May 2026 (अपडेटेड: 02 May 2026, 03:07 PM)

follow google news

UP News: नोएडा के सेक्टर-62 स्थित रजत विहार बी-ब्लॉक सोसाइटी में शुक्रवार को एक कार चालक ने गेट की बैरिकेडिंग को तोड़ दिया और सिक्योरिटी गार्ड के साथ मारपीट की. बताया गया कि आरोपी ने गार्ड को थप्पड़ मारा, जिससे वह जमीन पर गिर गया. यह पूरी घटना सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

यह भी पढ़ें...

शख्स ने गार्ड को थप्पड़ मारा

लोगों के मुताबिक कार सवार युवक तेज रफ्तार से सोसाइटी के गेट पर पहुंचा और बिना रुके बैरिकेडिंग को टक्कर मारते हुए अंदर घुसने की कोशिश करने लगा. गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने उसे रोकने का प्रयास किया, जिस पर आरोपी चालक वाहन से उतरकर गार्ड से बहस करने लगा. कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और शख्स ने गार्ड को थप्पड़ मारा, जिससे वह दूर जाकर गिर गया.
 

घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को संभाला और घायल सिक्योरिटी गार्ड को प्राथमिक उपचार दिलाया गया. इसके बाद मामले की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. बता दें यह घटना थाना सेक्टर-58 क्षेत्र  का बताया जा रहा है.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है. नोएडा पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही सोसाइटी के लोगों से अपील की गई है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें.