Kanpur News: थाईलैंड निवासी महिला अपसॉर्न अब शायद अपनी किस्मत को ही कोस रही होगी. उसने कानपुर के कारोबारी इरफान से चले इश्क के बाद शादी की थी. अपसॉर्न के मन में सवाल तैर रहा कि आखिर उससे ऐसा कौन सा गुनाह हो गया कि इरफान ने उसे धोखा दिया. जब वो कानपुर आई तब उसके हाथ में शादी की तस्वीरें और आंखों में आंसु थे.
ADVERTISEMENT
चलिए आपको पूरी कहानी शुरू से बताते हैं...
अपसॉर्न का दावा है कि करीब चार साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए उसकी दोस्ती इरफान से हुई थी. अपसॉर्न थाईलैंड में अपना रेस्ट्रों चलाती थी. दोुस्ती हुई तो बातचीत आगे बढ़ी. दोनों के बीच प्यार पनपा और बाद में दोनों ने शादी कर ली. शादी के बाद इरफान कानपुर आ गया और धीरे-धीरे वह अपसॉर्न से दूरा बनाने लगा. आप सोच रहे होंगे कि अपसॉर्न कानपुर में इरफान से बातचीत करने आई होगी? तो आपको बता दें कि वह इरफान से बातचीत करने नहीं बल्की हिसाब मांगने आई है.
जब इरफान के घर पहुंची अपसॉर्न तब उसे क्या पता चला?
अपसॉर्न का दावा है कि जब वह कानपुर में इरफान के घर पहुंची तो उसके होश उड़ गए. उसे यहां पता चला कि इरफान पहले से शादीशुदा है. उसके 3 बच्चे भी हैं. अपसॉर्न ने आरोप लगाया कि जब वह इरफान के घर पहुंची तो उसने शुरू में पहचानने से इनकार कर दिया. बाद में जब इरफान ने पहचाना तो विवाद बढ़ा गया. बात घर से निकल कर अब थाने पहुंच चुकी थी.
कब हुई थी दोनों की शादी?
अपसॉर्न के मुताबिक, करीब दो साल पहले थाई परंपरा के अनुसार उसने इरफान से शादी की थी. अपसॉर्न ने पुलिस को शादी की तस्वीरें, कार्ड और अन्य दस्तावेज सौंपे हैं. लेकिन उसके मुताबिक, शादी के बाद भारत में साथ रहने की बात आई तो परिस्थितियां बदल गईं.
'साथ रहना है तो इस्लाम कबूल करो'
अपसॉर्न का आरोप है कि भारत में इरफान के साथ रहने के लिए उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. अपसॉर्न से कहा गया कि इस्लाम कबूलने के साथ उसे बुर्का पहनकर रहना पड़ेगा. अपसॉर्न का कहना है कि उसने धर्म बदलने से साफ इनकार कर दिया. यहीं से रिश्ते में दूरी बढ़ने लगी. अपसॉर्न ने इसके बाद इरफान से अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए. पहले उसे टालमटोल का सामना करना पड़ा और फिर कथित तौर पर फोन उठाना भी बंद कर दिया गया.
फिर पता चली 55 लाख की 2 बाइकों की कहानी
इस खबर का सबसे चौंकाने वाला हिस्सा महंगी स्पोर्ट्स बाइक से जुड़ा है. अपसॉर्न का दावा है कि इरफान को महंगी बाइक का शौक था. उसके दो जन्मदिन के मौके पर उसने दो स्पोर्ट्स बाइक खरीदने के लिए पैसे दिए. पहली बाइक के लिए करीब 21 लाख रुपये और दूसरी के लिए उसने करीब 34 लाख रुपये दिए. कुल रकम करीब 55 लाख रुपये बैठती है. अब पुलिस के सामने सवाल है कि क्या बाइक वास्तव में अपसॉर्न के पैसे से खरीदी गई थीं? क्या इसके बैंकिंग रिकॉर्ड मौजूद हैं? और सबसे बड़ा सवाल अगर दोनों के बीच रिश्ता था तो फिर पैसे वापस मांगने के बाद संपर्क क्यों टूट गया? इन सवालों के जवाब पुलिस की जांच में तलाशे जा रहे हैं.
बाइक के वीडियो भी कहानी में आए
इरफान के सोशल मीडिया अकाउंट पर महंगी स्पोर्ट्स बाइक के साथ उसके वीडियो बताए जा रहे हैं. अपसॉर्न का दावा है कि इन बाइकों को खरीदने में उसी की रकम लगी थी. अपसॉर्न का दावा है कि इरफान के पास महंगी कारें भी हैं. हालांकि बाइक किसके पैसे से खरीदी गईं और उनका स्वामित्व किसके नाम है, यह पुलिस जांच में बाद ही पता चलेगा.
इरफान को पैसा देने के लिए अपसॉर्न ने लिया था उधार?
अपसॉर्न का आरोप है कि इरफान पर पैसा खर्च करने के लिए उसने थाईलैंड में अपना रेस्टोरेंट बैंक के पास गिरवी रखकर लोन लिया था. इसके बाद भी जरूरत पूरी नहीं हुई तो उसने अपनी बहन और रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए. अपसॉर्न के मुताबिक, वह लगातार इरफान की मदद करती रही. लेकिन जब उसने अपना पैसा वापस मांगना शुरू किया तो रिश्ता कथित तौर पर खत्म होने लगा.
अपसॉर्न के मुताबिक, फरवरी 2026 में इरफान भारत आया था. शुरुआत में बीमारी का हवाला दिया गया. महिला इंतजार करती रही. लेकिन बातचीत धीरे-धीरे कम होती गई. फोन कॉल का जवाब मिलना बंद हुआ और आखिरकार संपर्क पूरी तरह टूट गया.
यहीं से उसने खुद कानपुर आने का फैसला किया. उसने पुलिस को बताया कि कई बार संपर्क करने की कोशिश के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसके सामने भारत आकर खुद बात करने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था.
इरफान के परिवार की क्या है कहानी?
इरफान के परिवार की कहानी बिल्कुल अलग है. जहां थाई महिला धोखे, पैसे और धर्म परिवर्तन के आरोप लगा रही है. वहीं इरफान की मां इन आरोपों को सिरे से खारिज करती हैं. उनका कहना है कि महिला उनके बेटे को पैसों के लिए फंसा रही है और ब्लैकमेल कर रही है. परिवार का दावा है कि इरफान ने खुद बताया था कि कारोबार में उसे नुकसान हुआ था. परिवार के लोगों ने भी उसकी आर्थिक मदद की थी. महंगी बाइक के बारे में मां का कहना है कि बेटे ने उन्हें अपनी कमाई से खरीदा था. उन्होंने यह भी बताया कि बाइक खरीदने को लेकर इरफान के पिता उससे नाराज रहते थे.
केस दर्ज होने के बाद जांच शुरू
डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक, अपसॉर्न की शिकायत के आधार पर मोहम्मद इरफान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. वहीं, जब पुलिस ने इरफान के गिरफ्तार किया तब वह भावुक हो गया. उसने चेहरे को रुमाल से ढक रखा था और सवालों के बीच रोने लगा. अब पुलिस इस केस की जांच में जुट गई है.
यह भी पढ़ें: महोबा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में जा रहे सपा कार्यकर्ताओं की पलटी बोलेरो, चार घायल
ADVERTISEMENT











