Thailand Woman Kanpur News: कानपुर से एक बार फिर अजीब मामला सामने आया है. यहां थाईलेंड की एक महिला ने इरफान नामक एक युवक पर आरोपों की बारिश कर दी है. महिला ने आरोप लगाया है कि इरफान ने उससे शादी करने के बाद 60 लाख रुपये ले लिए और जब उसने रकम वापस मांगी तो युवक ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया. इस मामले में अब पीड़िता ने शिकायत कर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
ADVERTISEMENT
कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात?
जानकारी के मुताबिक करीब से चार से पांच साल पहले दोनों की मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी. दोनों के बीच फिर काफी बातचीत होने लगी. प्यार बढ़ा. बात फिर शादी तक पहुंच गई. पीड़िता का आरोप है कि इरफान ने उसे गुमराह करके शादी कर ली. फिर समय-समय पर वह उससे रुपये लेता रहा. महिला का दावा है कि यह रकम 60 लाख रुपये तक पहुंच गई. पीड़ता का आरोप है कि इसके बाद मामला बढ़ गया. पैसे वापस देने के एवज में इरफान ने महिला से कहा कि वह हमेशा के लिए भारत में आ जाए और मुस्लिम धर्म अपना ले. इतना ही नहीं इरफान ने बुर्का पहनने का भी दबाव बनाया.
पीड़िता बोली- इरफान की पहले ही हो चुकी थी शादी
सनसनीखेज आरोप लगाते हुए महिला ने कहा कि इरफान ने उससे यह बात छिपाई थी कि वह शादीशुदा है. 12 साल पहले उसकी पहली शादी हुई थी. उसके तीन बच्चे भी हैं. पुलिस अब इस अरोप की भी गहनता से जांच कर रही है.
पुलिस ने क्या कहा?
अपर पुलिस उपायुक्त, शिवा सिंह ने कहा कि महिला की ओर से शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- विनीत मिनोचा हत्याकांड का असली कातिल निकला बेटा सुब्रत! 21 दिन बाद जेल से आई शालू ने ससुर को लेकर क्या बता दिया
ADVERTISEMENT











