26 साल की BTC छात्रा विशाखा ओझा का बोरे में मिला शव, प्रेमी लेखपाल शिवजीत भदौरिया पकड़ा गया तो सुनाने लगा ये कहानी

अरविंद शर्मा

• 01:12 PM • 08 Oct 2026

UP Crime News: आगरा से गायब बीटीसी छात्रा विशाखा ओझा का शव इटावा में यमुना नदी से मिला. पुलिस ने फतेहाबाद में तैनात लेखपाल शिवजीत भदौरिया को किया गिरफ्तार. जानिए पूरा केस.

Etawah Crime News

Etawah Crime News

Google CTA

UP Crime News: 26 साल की विशाखा ओझा नामक युवती करीब 8 दिनों से लापता थी. विशाखा के बारे में अब पुलिस को जानकारी हाथ लग गई है. पुलिस ने बीटीसी छात्रा विशाखा का शव इटावा में यमुना नदी से बरामद किया है. सनसनी तब फैली जब विशाखा का शव एक बोरी में मिला. विशाखे के हत्यारे का भी पता चल गया है. पलिस ने छात्रा की हत्या के आरोप में आगरा की फतेहाबाद तहसील में तैनात लेखपाल शिवजीत भदौरिया को अरेस्ट किया है. पुलिस ने आरोपी को जेल भी भेज दिया है. अब आप खबर में आगो सिलसिलेवार तरीके से जानेए इस केस में कब और क्या-कया हुआ?

यह भी पढ़ें...

बीते 29 सितंबर से लापता थी विशाखा

आगरा के एमएम गेट इलाके के नूरी दरवाजा में रहकर बीटीसी और फिर सुपर TET की तैयारी कर रही 26 साल की विशाखा बीते 29 सितंबर को अचानक गायब हो गई. उसका अचानक परिजनों से संपर्क टूट गया. परिजनों ने एमएम गेट थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई.

​कॉल डिटेल जांचने का बाग सामने आया लेखपाल का नाम

जांच में पुलिस ने जब विशाखा की कॉल डिटेल्स खंगालीं ता बड़ा सुराग पुलिस के हाथ लगा. फतेहाबाद में तैनात लेखपाल शिवजीत भदौरिया का नाम सामने आया. पुलिस ने शक के आधार पर लेखपाल को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की.

​शिवजीत का दावा- 'शादी की जिद पर पंखे से लटकी थी विशाखा'

पुलिस पूछताछ में लेखपाल शिवजीत ने बताया कि विशाखा बाह के रुधमुली गांव की रहने वाली थी. दोनों के बीच लंबे समय से अफेयर था. शिवजीत ने उससे शादी का वादा किया था. मगर मामला तब बिगड़ा जब इसी साल शिवजीत ने किसी और महिला से शादी कर ली. जब इस बात की जानकारी विशाखा को मिली तो वो टूट गई. दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा. लेखपाल का दावा है कि 30 सितंबर को विशाखा उसके कमरे पर आई. यहां शादी को लेकर झगड़े के बाद उसने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी.

डर की वजह से लाश बोरे में बंद कर यमुना में फेंकी

लेखपाल का दावा है कि जब डॉक्टरों ने विशाखा को मृत घोषित कर दिया, तो वह डर गया. वह शव को अपनी कार में लेकर बाह से लगे इटावा क्षेत्र में गया और बोरे में बंद कर यमुना नदी में फेंक आया.

शव मिलने के बाद परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मंगलवार शाम करीब 4 बजे थाना बडपुरा के मिहौली गांव के पास ग्रामीणों ने यमुना किनारे बोरे में लाश देखी. घबराए परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी. शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया.

मृतका के पिता ने बताई दूसरा कहानी

दूसरी तरफ, विशाखा के पिता विजय ओझा का आरोप है कि खनन को लेकर साल 2017 से ही दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश चल रही थी. उन्होंने आरोप लगाया कि रंजिश के चलते लेखपाल ने विशाखा का अपहरण कर हत्या की है.

​पुलिस का बयान

आगरा पुलिस कमिश्नरेट में तैनात एडिशनल डीसीपी मनोज ने बताया है कि आरोपी लेखपाल शिवजीत को गिरफ्तार जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई का जाएगी.

ये भी पढ़ें: आगरा में शादीशुदा प्रेमी ने बीच सड़क प्रेमिका को मारी गोली, पूरा मामला हिलाकर रख देगा