लेटेस्ट न्यूज़

महोबा में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में जा रहे सपा कार्यकर्ताओं की पलटी बोलेरो, चार घायल

महोबा में प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे सपा कार्यकर्ताओं की तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर खड्डे में पलट गई. हादसे में पूर्व मंत्री दादू प्रसाद के चार समर्थक घायल हुए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

ADVERTISEMENT

Mahoba News: सांकेतिक तस्वीर
Mahoba News: सांकेतिक तस्वीर
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे कार्यकर्ताओं की गाड़ी दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई. बांदा से महोबा आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो बरीपुरा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खड्डे में जा पलटी. इस दुर्घटना में पूर्व मंत्री दादू प्रसाद के समर्थकों समेत चार सपा कार्यकर्ता घायल हो गए जिनमें दो की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. आनन-फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए महोबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.