सेक्स रैकेट चलाने वाला रोहित वर्मा वीडियो में युवक पर टॉयलेट करता नजर आया... कानपुर का ये मामला चौंकाऊ है

Kanpur Crime News: कानपुर में सेक्स रैकेट चलाने वाले रोहित वर्मा के फोन से 19 होटलों की लिस्ट मिली है. पुलिस ने दरोगा नितिन यादव को लाइन हाजिर कर दिया है और होटलों में छापेमारी जारी है.

Kanpur Crime News

रंजय सिंह

06 Apr 2026 (अपडेटेड: 06 Apr 2026, 05:51 PM)

follow google news

कानपुर पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में जेल भेजे गए खुद को पत्रकार बोलने वाले रोहित वर्मा के खिलाफ जांच तेज कर दी है. कोलकाता की एक महिला की शिकायत पर शुरू हुई इस कार्रवाई ने अब एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है जिसमें नौकरी के नाम पर बाहर से लड़कियां बुलाकर उनका शोषण किया जाता था.

यह भी पढ़ें...

19 होटलों का था सिंडिकेट 

3 अप्रैल को रोहित वर्मा की गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उसका मोबाइल फोन खंगाला तो उसमें शहर के 19 प्रमुख होटलों की सूची मिली. आरोप है कि रोहित इन होटलों में बाहर से बुलाई गई महिलाओं को ठहराता था और देह व्यापार का धंधा संचालित करता था. पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर बनी विशेष टीम (जिसमें दो IPS और कई ACP शामिल हैं) ने इन होटलों में छापेमारी कर रिकॉर्ड जब्त करना शुरू कर दिया है.

दरोगा पर गिरी गाज

जांच में यह भी सामने आया है कि रोहित वर्मा के पुलिस महकमे में गहरे संपर्क थे, जिसका फायदा उठाकर वह अपना काला साम्राज्य चला रहा था. इस मामले में संलिप्तता पाए जाने पर दरोगा नितिन यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. पुलिस अब उन अन्य सफेदपोशों और कर्मियों की तलाश कर रही है जो रोहित को संरक्षण दे रहे थे.

सोशल मीडिया पर दबंगई के वीडियो वायरल

जेल जाने के बाद रोहित वर्मा के कई पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो में वह सरेआम गुंडागर्दी और दबंगई करता नजर आ रहा है. सामने आए एक वीडियो में रोहित एक युवक पर टॉयलेट करता नजर आ रहा है. वहीं, एक वीडियो में वह पुलिस की टोपी के साथ गाड़ी चलाता नजर आ रहा है. आरोप है कि वह खुद को रसूखदार बताकर लोगों को धमकाता था. डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि इन वीडियो की सत्यता जांची जा रही है और इनके आधार पर रोहित पर अतिरिक्त धाराएं लगाई जाएंगी.