होटल में कमरों में चल रहा था सेक्स रैकेट, हिडन कैमरे से बन रहे थे लोगों के वीडियो, अंदर के नजारा देख चौंके लोग

रंजय सिंह

• 12:13 PM • 16 May 2026

Kanpur Hotel Raid News: कानपुर में पुलिस ने एक होटल में कथित तौर पर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. जांच के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया.

Kanpur hotel raid, Kanpur se x racket, hidden camera case, Uttar Pradesh news, hotel scandal, police investigation, hidden video recording, Kanpur crime news

Kanpur hotel raid news

Google CTA

Kanpur Hotel Raid News: कानपुर में पुलिस ने एक होटल में कथित तौर पर चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. जांच के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में लिया. मामले की जांच में यह भी सामने आया कि होटल के कमरों में कथित तौर पर हिडन कैमरे लगाए गए थे, जिनसे आने वाले लोगों की रिकॉर्डिंग की जाती थी. पुलिस को आशंका है कि इन वीडियो का इस्तेमाल बाद में ब्लैकमेलिंग के लिए किया जाता होगा. कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र के विनायकपुर इलाके में स्थित एक होटल अचानक चर्चा में आ गया, जब पुलिस को यहां अवैध गतिविधियों की सूचना मिली. स्थानीय लोगों के अनुसार होटल में रोजाना कई लोगों का आना-जाना लगा रहता था. कुछ लोगों को पहले से शक था कि होटल के अंदर कुछ गड़बड़ हो रही है, लेकिन असलियत सामने आने के बाद हर कोई हैरान रह गया.

यह भी पढ़ें...

होटल में छापेमारी के दौरान पांच लोग मिले

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि होटल में बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है. सूचना के बाद पुलिस ने महिला पुलिसकर्मियों की टीम के साथ होटल में छापा मारा. छापेमारी के दौरान होटल के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली गई. जांच के दौरान पुलिस को तीन महिलाएं और दो पुरुष संदिग्ध परिस्थितियों में मिले. इसके बाद पुलिस ने सभी पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की.

मोबाइल जांच में मिले कई वीडियो

पूछताछ के दौरान जब पुलिस ने होटल संचालकों और आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की, तो उसमें कई आपत्तिजनक वीडियो मिलने का दावा किया गया. पुलिस के अनुसार ये वीडियो कथित तौर पर हिडन कैमरों से रिकॉर्ड किए गए थे. अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि होटल के कमरों में कैमरे कहां लगाए गए थे, कितने लोगों की रिकॉर्डिंग की गई और क्या इन वीडियो के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करने की कोशिश की जाती थी.

कई पहलुओं पर जांच जारी

जानकारी के मुताबिक होटल खुद को ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा हुआ बताता था, जिससे बाहर से यह एक सामान्य होटल दिखाई देता था. हालांकि पुलिस अब होटल से जुड़े रिकॉर्ड, मोबाइल डेटा और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. मामले को लेकर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद होटल में छापेमारी की गई, जहां तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को पकड़ा गया. उन्होंने बताया कि आरोपियों के मोबाइल फोन से हिडन कैमरे से रिकॉर्ड किए गए वीडियो भी मिले हैं. फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े थे.