मम्मी का फोन आ रहा, हिम्मत नहीं हो रही… सगी बहन की हत्या पर पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने लिखा इमोशनल पोस्ट, सब कुछ बता दिया

दीक्षा सिंह

20 Aug 2026 (अपडेटेड: 20 Aug 2026, 07:56 PM)

लखनऊ के गोमतीनगर में दिव्या मिश्रा हत्याकांड के बाद बहन और पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने भावुक पोस्ट साझा कर पूरी घटना बताई. पति मानस पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने बहन की बेबसी और आखिरी पलों का दर्दनाक सच बताया.

Pragya Mishra emotional post for her sister murder

Pragya Mishra emotional post for her sister murder

Google CTA

लखनऊ के गोमतीनगर में ICICI बैंक के बाहर दिनदहाड़े हुई दिव्या मर्डर केस का मामला सुर्खियों में बना हुआ है. 20 अगस्त की दोपहर दिव्या के पति मानस बाजपेई ने बीच सड़क पर गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. इस खौफनाक वारदात के बाद मृतका की बहन और पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने सोशल मीडिया (फेसबुक) पर एक इमोशनल और दिल दहला देने वाला पोस्ट शेयर किया है. प्रज्ञा ने अपने पोस्ट में वारदात की एक-एक भयावह सच्चाई बताते हुए पति की साइको हरकतों और अपनी बहन की बेबसी को बयां किया है.

यह भी पढ़ें...

पति की साइको हरकतों से परेशान होकर अलग रह रही थी दिव्या

प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि उनकी बहन दिव्या मिश्रा लखनऊ के गोमतीनगर स्थित ICICI बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं. वह अपने पति मानस की साइको हरकतों और उसकी बहन की पागलपन की बीमारी से तंग आकर उससे अलग रह रही थीं.

प्रज्ञा के मुताबिक, 20 अगस्त को रोज की तरह दिव्या सुबह 9 बजे अपने दफ्तर पहुंचीं और अपना काम निपटाया. इसके बाद वह किसी से चेक कलेक्ट करने के लिए अपने कलीग (सहकर्मी) के साथ बाहर गईं. इसी दौरान उनका सनकी पति दो-दो रिवॉल्वर लेकर ऑटो से उनकी रेकी कर रहा था.

पहली रिवॉल्वर से गोलीबारी और सिर पर हमला

जब दिव्या बैंक के गेट पर पहुंचीं तभी उनके पति ने पहले अपनी पहली रिवॉल्वर से उन पर गोली चलाई. इसके बाद आरोपी ने रिवॉल्वर की बट से दिव्या के चेहरे और सिर पर ताबड़तोड़ कई वार किए. वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए.

दूसरी रिवॉल्वर निकालकर माथे पर दागीं गोलियां

हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपी पति ने अपनी दूसरी रिवॉल्वर निकाली और फिर से फायर किया. प्रज्ञा ने लिखा कि दिव्या के माथे पर बहुत बड़े-बड़े होल हो गए हैं.

'मम्मी का फोन आ रहा है, हिम्मत नहीं हो रही...'

पोस्ट में प्रज्ञा मिश्रा ने अपनी बहन को याद करते हुए लिखा 'दिव्या मेरी बहन तुम अब नहीं हो. यह यकीन कर पाना बहुत मुश्किल है. तुम मम्मी का बेटा थीं... मम्मी का बार-बार फोन आ रहा है. लेकिन मेरी हिम्मत नहीं हो रही कि मैं उनसे कह सकूं कि तुम अब नहीं रहीं. दिव्या काश कि तुम इतनी सीधी नहीं होतीं... काश कि हम आज पूर्णागिरि घूमने चले गए होते.'

क्या था पूरा मामला

20 अगस्त की दोपहर बैंक के बाहर दिव्या मिश्रा की हत्या करने के बाद आरोपी पति मानस फौरन अपने घर पहुंचा. वहां उसने अपनी बीमार सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी. पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई और फॉरेंसिक जांच कर रही है .

हत्या के पीछे की वजह?

मानस ने खुद को गोली मारने से पहले एक वॉट्सएप पर एक स्टेटस लगाया था. इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस स्टेटस पर उसने लिखा था '“Today I killed my wife as she cheated on me...” यानी आज मैंने अपनी पत्नी को मार दिया. क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया.’ 

आगे उसने खुद को और अपनी बहन को भी मारने की बात लिखी है. स्टेटस में प्रज्ञा और भरत का भी जिक्र किया गया है और लिखा है कि उन्हें सब कुछ पता है.

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे. घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किए गए हैं और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस अब बैंक और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. आरोपी की तलाश के लिए पांच पुलिस टीमें लगाई गई हैं. दिव्या मिश्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में लगातार बारिश के बीच जारी हुआ नया अपडेट! 21 अगस्त को पश्चिमी यूपी के 13 जिलों में भारी बारिश, पूर्वी यूपी के भी बदले हाल