UPPSC ने इस विभाग में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 1156 पदों पर निकाली भर्ती, जानें आवेदन करने की आखिरी तारीख

अभय राठौर

20 Aug 2026 (अपडेटेड: 20 Aug 2026, 09:06 PM)

UPPSC Recruitment 2026: UPPSC ने मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,156 पदों पर भर्ती निकाली है. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

UP Tak

AI Generated

Google CTA

UPPSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नई भर्ती निकाली है. यह भर्ती  1,156 पदों के लिए निकाली गई है. जो उम्मीदवार बतौर मेडिकल प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर काम करना चाहते हैं उनके लिए यह अच्छा अवसर है.

यह भी पढ़ें...

इन पदों पर आवेदन करने के लिए आयोग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. फार्म भरने की प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू हो चुकी है. आवेदन और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 1 सितंबर 2026 है. 

1156 पदों पर होगी बंपर भर्ती

इस बड़ी भर्ती के माध्यम से चिकित्सा शिक्षा विभाग में कुल 1,156 खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी. विभाग ने प्रोफेसर की भर्ती के लिए 44 सीटें निकाली हैं. असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए 1,112 सीटें निकाली हैं.

उम्मीदवारों के लिए तय आयु सीमा

प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए उम्र की सीमा अलग-अलग रखी गई है. प्रोफेसर पद के लिए उम्र 35 से 55 साल और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 26 से 40 साल होनी चाहिए. उम्र की गिनती 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी. नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी.

आवेदन के लिए कितनी लगेगी फीस

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क ऑनलाइन ही जमा करना होगा. जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन फीस 105 रुपये ली जाएगी. एससी और एसटी वर्ग के साथ ही पूर्व सैनिकों (ESM) के लिए आवेदन फीस 65 रुपये है. दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों को केवल 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा.

ऑनलाइन आवेदन करने का आसान तरीका

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

  1. सबसे पहले यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
  2. वहां प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के नए विज्ञापन वाले लिंक को खोलें.
  3. अगर आपने अभी तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) नहीं किया है, तो पहले उसे पूरा कर लें, क्योंकि इसके बिना फॉर्म नहीं भरा जा सकेगा.
  4. इसके बाद अपने OTR नंबर का इस्तेमाल करके लॉगिन करें.
  5. अब अपने मनपसंद पद को चुनें और पढ़ाई से जुड़ी सारी जानकारी ध्यान से भरें.
  6. फॉर्म पूरा करने के बाद अपनी कैटेगरी के हिसाब से ऑनलाइन फीस जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
  7. भविष्य के लिए इस फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.
  8. यूपीपीएससी के निर्देश के अनुसार, भरे हुए फॉर्म के प्रिंटआउट के साथ अपने सभी जरूरी दस्तावेजों (सेल्फ-अटेस्टेड) को डाक के जरिए आयोग को भेज दें.

यह भी पढ़ें: UP Weather: यूपी में लगातार बारिश के बीच जारी हुआ नया अपडेट! 21 अगस्त को पश्चिमी यूपी के 13 जिलों में भारी बारिश, पूर्वी यूपी के भी बदले हाल